किसी मंत्री या उनके बेटे को बचा रहे हैं, NEET छात्रा हत्याकांड पर राबड़ी देवी ने नीतीश सरकार को घेरा
पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट की तैयारी कर रही जहानाबाद की छात्रा की हत्या और कथित दरिंदगी मामले में विधान परिषद में उस समय माहौल गर्म हो गया जब विपक्षी सदस्य सरकार पर मामले में लीपापोती का आरोप लगाने लगे। नेता विरोधी दल राबड़ी देवी ने खुद मोर्चा थाम लिया। सदन के बाहर मीडिया को दिए बयान में पूर्व सीएम और राजद नेता रबड़ी देवी ने कहा कि सरकार के कोई मंत्री या उनका बेटा इसमें शामिल है। उसे बचाने के लिए लीपापोती की कार्रवाई की जा रही है।

