समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर : 12 लाख में खरीदी कार लेकर फरार हुआ ममेरा भाई, पीड़ित ने मुफस्सिल थाने में दर्ज कराई FIR

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में चार पहिया वाहन को धोखाधड़ी कर हड़प लेने का मामला सामने आया है। इसको लेकर पीड़ित मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धुरलख वार्ड संख्या-31 के नंद किशोर झा के पुत्र राजेश कुमार झा ने अपने ममेरे भाई नगर थाना क्षेत्र के पंजाबी काॅलोनी गली नंबर-1 के सुजीत कुमार झा को नामजद करते हुए मुफ्फसिल थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। पीड़ित राजेश कुमार झा ने पुलिस को बताया की उनका ममेरा भाई सुजीत कुमार झा ने अपनी कार उसे 12 लाख रुपये में बेचने का सौदा तय किया।

पारिवारिक भरोसे का फायदा उठाकर उससे अलग-अलग तारीखों को क्रमशः तीन लाख, पांच लाख, चार लाख रुपये ले ली। 12 लाख रुपये लेने के बाद 18 दिसंबर को उसे गाड़ी मिल गयी। इसी बीच 21 दिसंबर को आरोपी भाई पटना जाने का बहाना बनाकर उससे एक दिन के लिये कार ले गया, लेकिन इसके बाद न तो कार लौटाया और न ही रुपये वापस किया। बार-बार मांग करने पर गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप भी लगाया गया है।

पीड़ित के अनुसार उसने अधिवक्ता के माध्यम से कानूनी नोटिस भी भेजा, लेकिन उसका कोई जवाब नहीं दिया गया। मामले में पुलिस ने पीड़ित के आवेदन पर मुफ्फसिल थाना कांड संख्या 53/26 दर्ज किया है। इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस आरोपी की भूमिका की जांच कर रही है, वहीं पीड़ित वाहन की बरामदगी की मांग कर रहा है।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150