समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

PoliticsBiharSamastipur

खरमास बाद खेला होगा? रामकृपाल बोले- 78 से 25 पर आ गए, 20 हमारे संपर्क में; तेजस्वी को नसीहत

IMG 20250923 WA0025

चुनाव में हार और लैंड फॉर जॉब केस में चार्जशीट की दंश झेल रहे राजद और लालू परिवार पर बीजेपी नेता और नीतीश कुमार सरकार में कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि राजद के 25 में से 20 विधायक उनके संपर्क में हैं। खरमास के बाद वे कभी भी एनडीए के पाले में आ सकते हैं। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को विदेश यात्रा से निकलकर जनता के बीच बने रहने की नसीहत दी है।

बिहार में खरमास का बड़ा महत्व होता है। मकर संक्रांति पर चूड़ा-दही भोज के साथ खरमास समाप्त होता है और शुभ कार्य शुरू होते हैं। सियासत में भी खरमास चर्चा में रहता है। इस बार भी खरमास बाद ब़ड़े खेल का दावा किया जा रहा है। कभी लालू प्रसाद यादव के हनुमान रहे राम कृपाल यादव ने कहा है कि जनता ने राजद को समाप्ति की ओर भेज दिया है। पिछले चुनाव में उनके 78 विधायक थे। इस बार 25 पर समेट कर रख दिया। इनमें से बीस मेरे संपर्क में हैं। वे कभी भी इधर आ सकते हैं। तेजस्वी यादव और उनके नेता कार्यकर्ता अपना दर्द छिपाने के लिए कुछ कुछ बोलते रहते हैं।

IMG 20251220 WA0094

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

मीडिया कर्मियों से पटना में बात करते हुए राम कृपाल यादव ने कहा कि राजद के दिन चले गए। लाख प्रयास कर लें लेकिन सफल नहीं होंगे। लाख प्रयास कर लें पर कुछ नहीं होगा क्योंकि जनता ने दिल से उतार दिया है। यह भी कहा कि राजद को अपने विधायकों को संतुष्ट रखना चाहिए। तेजस्वी यादव विदेश दौड़े पर हैं पर उनके विधायक छिटक रहे हैं। वे जनता से भी दूरी पर रहते हैं। राजद का सरकार बनाने और तेजस्वी यादव को सीएम बनाने का सपना कभी पूरा नहीं होगा।

राम कृपाल यादव इससे पहले भी ऐसा दावा कर चुके हैं। एक बार फिर बात दोहराने से सियासी महकमे में चर्चा का विषय बन गया है। राम कृपाल यादव ने तेज प्रताप यादव के दही चूड़ा भोज पर भी बात की। कहा कि अभी तक उन्हें निमंत्रण नहीं मिला है। न्योता मिलने पर पार्टी के निर्णय के अनुसार आगे का काम करेंगे। कभी लालू यादव के साथ दही चूड़ा दंगल भोज के सवाल को वे हंसकर टाल गए।

IMG 20240904 WA0139

FB ADD scaled

IMG 20250821 WA0010

IMG 20250204 WA0010

file 00000000201c7207a5243d349b920613

IMG 20241218 WA0041

20201015 075150