समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रेल खंड के भोला टॉकीज गुमटी पर नहीं होगी जल निकासी की समस्या, रेलवे ने शुरू किया कचड़े का उठाव

IMG 20250923 WA0025

समस्तीपुर : समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रेल खंड के समपार फाटक 53 ए के निकट अब जल जमाव की समस्या से निजात मिलेगी। अप लाइन के आस पास करीब एक किलोमीटर क्षेत्र में कचड़े का उठाव रेलवे ने शुरू कर दिया है। विगत दिनों निरीक्षण के दौरान पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने रेलवे ट्रैक के आसपास के क्षेत्र को साफ रखने का निर्देश दिया था। निर्देश मिलते ही रेलवे ने स्थानीय जिला प्रशासन व नगर निकाय का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया था। साथ ही रेल लाइन किनारे संचालित अवैध दुकानों के अपशिष्ट फैलाने पर रोक लगाने का आग्रह किया था।

इस बाबत डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्र ने भी एक विज्ञप्ति जारी कर कहा था कि रेल यात्रियों को स्वच्छ परिसर उपलब्ध कराना व रेल परिचालन को सुरक्षित रखना रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने नगर निकायों से आग्रह किया था कि रेल बाउंड्री के समीप संचालित दुकानों के अपशिष्ट प्रबंधन, स्वच्छता व नियमन के लिये आवश्यक कदम उठाये जायें। लेकिन नगर निकाय की ओर से कोई पहल नहीं होता देख रेलवे ने स्वयं रेलवे ट्रैक के किनारे फैले कचरे को हटाने के लिये अभियान की शुरूआत की है।

IMG 20251220 WA0094

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

इसका सीधा लाभ ट्रैक के आसपास बसे लोगों को तो मिलेगा ही साथ ही इधर से होकर गुजरने वाली ट्रेन के यात्रियों को भी अब सड़ांध की बदबू से निजात मिलेगी। वहीं ट्रैक के दोनों ओर साफ सफाई रहने से बरसात के दिनों में जलजमाव की समस्या से भी निजात मिलेगी। फिलहाल समस्तीपुर मुजफ्फरपुर रेलखंड के अप लाइन पर दुकानदारों ने कचरा फेंक कर टीलानुमा बना दिया था जिससे पानी का बहाव ही रुक गया था। बरसात के दिनों में पानी का बहाव नहीं होने के कारण ट्रैक पर पानी जमा हो जाता था। इससे सुरक्षित ट्रेन परिचालन की भी समस्या उत्पन्न हो जाती थी। दूसरी ओर उक्त स्थल से उठाये गये कचरे को समस्तीपुर दरभंगा रेलखंड पर लाइन के किनारे बने गड्ढे में डाला जा रहा है। बता दें कि उक्त गड्ढे में सालो भर पानी लगा रहता है।

IMG 20240904 WA0139

FB ADD scaled

IMG 20250821 WA0010

IMG 20250204 WA0010

file 00000000201c7207a5243d349b920613

IMG 20241218 WA0041

20201015 075150