समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर : चलती कार में लगी आग, ड्राइवर ने शीशा तोड़कर बचाई जान, शॉर्ट सर्किट से धू-धूकर जली कार

IMG 20250923 WA0025

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर थाना क्षेत्र के बरियाही घाट पुल पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मुसरीघरारी से घर लौट रही हुंडई वेन्यू कार में अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी कार धू-धू कर जलने लगी। कार चला रहे चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए गेट का शीशा तोड़कर किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। घटना बीती रात की बताई जा रही है।

बरियाही घाट पुल पार करते समय कार से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। चालक शुभंकर कुमार झा, जो शिवाजीनगर थाना क्षेत्र के बोरज गांव निवासी विनोद कुमार झा के पुत्र हैं, ने तुरंत कार रोकने की कोशिश की, लेकिन गाड़ी का गेट जाम हो गया। ऐसे में उन्होंने शीशा तोड़कर बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।

IMG 20251220 WA0094

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

घटना की सूचना मिलते ही शिवाजीनगर और बहेड़ी से दो दमकल वाहन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। कार का नंबर बीआर 07 एयू 5097 बताया गया है। शनिवार को इस घटना को लेकर दरभंगा जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र के पकरी गांव निवासी कार मालिक सुमन प्रसाद ने शिवाजीनगर थाने में आवेदन दिया।

आवेदन में उन्होंने बताया कि कार उनके नाम पर थी और इस हादसे में लगभग 11 लाख रुपये की क्षति हुई है। घटना के बाद कुछ देर तक पुल पर अफरा-तफरी का माहौल रहा और यातायात भी प्रभावित हुआ। स्थानीय लोगों ने समय रहते चालक को बाहर निकलते देख राहत की सांस ली। इस संबंध में शिवाजीनगर थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि कार में आग लगने की सूचना पर पुलिस पदाधिकारी को तत्काल घटनास्थल पर भेजा गया था। कार मालिक का आवेदन प्राप्त हो गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

IMG 20240904 WA0139

FB ADD scaled

IMG 20250204 WA0010

IMG 20250821 WA0010

file 00000000201c7207a5243d349b920613

IMG 20241218 WA0041

20201015 075150