समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर जिले में नहीं थम रहा अवैध शराब का धंधा, साल भर में 1 लाख 50 हजार 458 लीटर देसी व 43 हजार 934 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद; 24 हजार से अधिक छापेमारी

IMG 20250923 WA0025

समस्तीपुर : जिले में अवैध शराब का धंधा कार्रवाई के बाद भी थमने का नाम नहीं ले रहा। उत्पाद टीम ने सालभर में 24 हजार से अधिक छापेमारी की। इस दौरान 2 हजार 494 अभियोग भी दर्ज किए गए। साथ ही पियक्कड़ समेत 2 हजार 498 लोगों को पकड़ा गया। इसमें 776 धंधेबाजों को जेल भेजा गया। बताया गया कि उत्पाद टीम लगातार शराब के विरुद्ध अभियान चला रही। खासतौर पर देशी धंधेबाजों पर टीम नकेल कसने को सक्रिय रहती है, लेकिन पुलिस और उत्पाद दोनों की तमाम कोशिशों के बाबजूद यह गोरखधंधा लगातार फलफूल रहा है। आए दिन अंग्रेजी और देशी शराब की बरामदगी हो रही।

IMG20220423170011 01 scaled

हाल ही में एक निर्वाचित मुखिया के घर भी शराब बनाने की खबर सामने आयी। पुलिस ने मुखिया पति को देसी शराब समेत गिरफ्तार भी किया। उत्पाद टीम भी शराब पर अंकुश लगाने को हर संभव प्रयास कर रही, लेकिन यह पियक्कड़ों की वजह से थमने का नाम नहीं ले रहा। जिले में क‌ई जगहों पर अवैध शराब की हाटस्पाट बनी हुई है। उत्पाद टीम की दबिश के बाद में धंधेबाज अपना ठिकाना बदल लें रहे।

IMG 20251018 WA0034

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

बताया गया कि छापेमारी के दौरान टीम धंधेबाजों की सभी तरह की चीजें जब्त भी कर रहे। चाहे वह अंग्रेजी शराब की खेप ढोने वाली वाहन हो या देसी शराब बनाने में उपयोग की जाने वाली चूल्हा, सिलेंडर और संयंत्र सभी को टीम जब्त कर रही। टीम शराब पर नकेल कसने की तमाम हथकंडे अपना रही। उत्पाद की तीनों थाना समस्तीपुर सदर, रोसड़ा और शाहपुर पटोरी की टीम लगातार कार्रवाई में जुटी है।

IMG 20240904 WA0139

सालभर में 18 हजार ब्रेथ जांच, 1 हजार 722 पियक्कड़ धराए : 

जिलेभर में उत्पाद टीम ने 18 हजार से अधिक ब्रेथ जांच की। इसमें 1 हजार 722 पियक्कड़ पकड़े गए। सभी को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया गया। बताया गया कि इस साल में 1,50,458 लीटर देसी शराब जब्त की गई। वहीं 43,934 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इस दौरान अवैध शराब की खेप ढोते हुए 114 वाहनों को जब्त किया गया। अवैध देसी धंधेबाजों के यहां से 28 चूल्हा, 27 संयंत्र और 18 सिलेंडर पकड़े गए। इस साल दर्ज किए गए मामलों में 169 आरोपी फरार हो गए। उन सभी के विरुद्ध थाना में केस दर्ज किया गया। वहीं दुकान और सार्वजनिक जगहों पर अवैध कारोबार करने वालों के 18 भवन पर विभाग ने सील करने की कार्रवाई की है।

FB ADD scaled

किस माह कितने मामले हुए दर्ज :

उत्पाद टीम ने अपने तीन थानों में इस साल जनवरी में 114, फरवरी में 69, मार्च में 124, अप्रैल में 130, म‌ई में 179, जून में 148, जुलाई में 113, अगस्त में 204, सितंबर में 370, अक्टूबर माह में 592, नवंबर माह में 358 और दिसंबर में 12 तारीख तक 93 मामले दर्ज किए है। बताया गया कि जुलाई माह में न‌ए उत्पाद अधीक्षक के आने बाद में टीम अधिक सक्रिय दिखी। टीम ने छापेमारी में तेजी लायी और ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए अवैध कारोबार के विरुद्ध अभियोग दर्ज किया। जुलाई से अब तक 1730 मामले दर्ज किए। वहीं सालभर में यह आंकड़ा महज 2494 रहा।

IMG 20250204 WA0010

———————-

किस माह कितनी बरामद : 

माह – अंग्रेजी शराब – देसी शराब (सभी आंकड़े लीटर में)

  1. जनवरी – 2973 – 14631
  2. फरवरी – 2767 – 7333
  3. मार्च – 2941 – 12903
  4. अप्रैल – 1095 – 7564
  5. म‌ई – 2209 – 7968
  6. जून – 1300 – 7966
  7. जुलाई – 2674 – 7203
  8. अगस्त – 3408 – 17317
  9. सितंबर – 7652 – 23468
  10. अक्टूबर – 8236 – 19696
  11. नवंबर – 6401 – 16387
  12. दिसंबर – 8017 – 2271
  • कुल : (12 दिसंबर तक ) : 43934 – 1,50458 लीटर

IMG 20250821 WA0010

बयान : 

शराब के विरुद्ध उत्पाद टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। देसी और अंग्रेजी शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी की जा रही। टीम शराबबंदी को पूर्ण रूप से लागू कराने को प्रतिबद्ध है। इस दिशा में हर दिन छापेमारी और कार्रवाई की जा रही है। 

– मनोज कुमार, उत्पाद अधीक्षक, समस्तीपुर

IMG 20241218 WA0041

20201015 075150