समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

NEWSRailwaySamastipur

इस वर्ष जनवरी से नवंबर तक समस्तीपुर जंक्शन से 33.93 लाख यात्रियों ने किया सफर, रेलवे को 56 करोड़ से अधिक का राजस्व

IMG 20250923 WA0025

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन से जनवरी 2025 से नवंबर 2025 के बीच कुल 33 लाख 93 हजार 211 यात्रियों ने रेल यात्रा की। इन 11 महीनों में यात्रियों से रेलवे को 56 करोड़ 13 हजार 183 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। आंकड़ों के अनुसार यात्रियों की संख्या और आय में महीने-दर-महीने उतार–चढ़ाव देखने को मिला।

यात्रियों की संख्या के लिहाज से मई 2025 सबसे व्यस्त महीना रहा, जब रिकॉर्ड 3 लाख 75 हजार 670 यात्रियों ने समस्तीपुर जंक्शन से यात्रा की। इसके विपरीत सितंबर 2025 सबसे कमजोर महीना रहा, जिसमें केवल 2 लाख 52 हजार 901 यात्रियों ने सफर किया।

राजस्व के मामले में नवंबर 2025 रेलवे के लिए सबसे लाभकारी महीना साबित हुआ। इस दौरान यात्रियों से 6 करोड़ 81 लाख 32 हजार 225 रुपये की सर्वाधिक कमाई हुई। वहीं, सितंबर 2025 में सबसे कम राजस्व प्राप्त हुआ, जो 3 करोड़ 74 लाख 32 हजार 505 रुपये रहा।

IMG 20251018 WA0034

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

रेलवे आंकड़ों के अनुसार वर्ष की शुरुआत जनवरी महीने में 2 लाख 58 हजार 879 यात्रियों ने यात्रा की, जिससे 4 करोड़ 40 लाख 18 हजार 469 रुपये का राजस्व मिला। फरवरी में यात्रियों की संख्या बढ़कर 2 लाख 81 हजार 766 हुई और राजस्व 4 करोड़ 52 लाख 05 हजार 415 रुपये रहा। मार्च में 2 लाख 91 हजार 338 यात्रियों से 4 करोड़ 78 लाख 41 हजार 883 रुपये की आमदनी दर्ज की गई।

अप्रैल में यात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई और 3 लाख 59 हजार 280 यात्रियों से रेलवे को 5 करोड़ 21 लाख 03 हजार 827 रुपये का राजस्व मिला। मई में यह आंकड़ा बढ़कर 3 लाख 75 हजार 670 यात्री और 5 करोड़ 88 लाख 71 हजार 298 रुपये तक पहुंच गया।

IMG 20240904 WA0139

जून में यात्रियों की संख्या घटकर 3 लाख 62 हजार 553 रही, लेकिन राजस्व बढ़कर 6 करोड़ 54 लाख 02 हजार 037 रुपये हो गया। जुलाई में 3 लाख 00 हजार 043 यात्रियों से 5 करोड़ 38 लाख 48 हजार 207 रुपये की कमाई हुई। अगस्त में 2 लाख 77 हजार 860 यात्रियों से 4 करोड़ 83 लाख 26 हजार 467 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।

सितंबर में साल का सबसे कमजोर प्रदर्शन देखने को मिला। अक्टूबर में यात्रियों की संख्या बढ़कर 2 लाख 82 हजार 138 हुई, लेकिन राजस्व 3 करोड़ 88 लाख 30 हजार 850 रुपये तक ही सीमित रहा। वहीं, नवंबर में यात्रियों की संख्या बढ़कर 3 लाख 50 हजार 783 पहुंच गई और रेलवे को वर्ष की सर्वाधिक आय प्राप्त हुई।

Dr Chandramani Rai 12x18 Sticker scaled

IMG 20250204 WA0010

IMG 20250821 WA0010

IMG 20250728 WA0000

IMG 20241218 WA0041

20201015 075150