रेवाड़ी गांव से गायब छात्रा के अपहरण की कहानी निकली झूठी, समस्तीपुर पुलिस ने 20 दिन बाद किया बरामद
तस्वीर : सांकेतिक
समस्तीपुर/उजियारपुर : अंगारघाट थाना क्षेत्र के रेवारी गांव से गायब ग्रेजुएशन की छात्रा को पुलिस ने करीब 20 दिन बाद बरामद कर लिया है। छात्रा ने पुलिस के समक्ष परिजन द्वारा थाने में दर्ज अपहरण की प्राथमिकी को झूठा करार दिया है। उसने अपने आपको बालिग बताते हुए अपना जीवन साथी चुनने के लिए अपने को सक्षम बताते हुए केस में आरोपी बनाए गए आरोपियों को निर्दोष बताया है।
बताते चलें कि इसको लेकर भाकपा माले के रेवाड़ी शाखा के कार्यकर्ताओं ने छात्रा की तलाश करने में पुलिस पर उदासीन रवैया का आरोप लगाते हुए प्रतिरोध सभा कर पुलिस की आलोचना की थी। विदित हो की छात्रा को विगत 13 नबंबर को कथित तौर पर उस वक्त अपहरण कर लेने का आरोप लगया गया था जब वह पढ़ने के लिए समस्तीपुर स्थित एक कॉलेज जा रही थी। इस मामले में गांव के ही 3 से 4 युवकों को आरोपित करते हुए अंगारघाट थाना में परिजन ने अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी थी।

