सोमवार, मार्च 16, 2026
Latest:

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

मोदी, राहुल, खरगे और प्रियंका सब आएंगे बिहार, छठ बाद चुनावी भोंपू का बढ़ेगा शोर

IMG 20250923 WA0025

बिहार में छठ बाद चुनाव का पारा चढ़ेगा। दीपावली, भैया दूज, चित्रगुप्त और गोवर्द्धन पूजा तथा छठ पर्वों के कारण सियासी दल प्रचार अभियान तो चला रहे थे लेकिन यह बहुत गति नहीं पकड़ पा रही थी। मंगलवार दोपहर बाद जब लोग पर्वों में व्यस्तता से मुक्त होंगे तब चुनावी शोर जोर पकड़ेगा। सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों ने इसकी पुरजोर तैयारी की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 30 अक्तूबर से 7 नवम्बर तक के कार्यक्रम तय हो चुके हैं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे की सभाएं लगाई जा रही हैं। वाम के भी बड़े नेताओं की ताबड़तोड़ सभाएं होंगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव की रोजाना की सभाएं 29 अक्टूबर से बढ़ जाएंगी। अभी दोनों नेता प्रतिदिन तीन से चार सभा कर रहे हैं। जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर की सभाएं भी 28 अक्तूबर से लगातार होंगी।

IMG 20251018 WA0034

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी पक्ष में प्रचार अभियान में कूदेंगे। पहले चरण का मतदान छह नवंबर को है। इसके लिए प्रचार 4 नवंबर की शाम थम जाएगा। दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होना है। इसके लिए प्रचार 9 नवंबर को बंद हो जाएगा। इस तरह देखें तो छठ के पारण के दिन से दूसरे चरण का प्रचार समाप्त होने तक महज 13 दिन बचते हैं। इसी दौरान राज्य के दोनों चरणों के विधानसभा क्षेत्रों की जनता तक पहुंचने की तैयारी एनडीए और इंडिया दोनों गठबंधनों ने की है।

IMG 20240904 WA0139

Dr Chandramani Rai 12x18 Sticker scaled

IMG 20250204 WA0010

IMG 20250821 WA0010

IMG 20250728 WA0000

IMG 20241218 WA0041

20201015 075150