समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

PoliticsBiharNEWS

LJPR को विधानसभा सीटों के साथ BJP से मिला एक और तोहफा, क्या खुश होंगे चिराग?

अधिक सीटों पर लड़ने की जिद पर अड़ी लोजपा (रा) को न केवल मन मुताबिक सीटें मिली, उपहार में उम्मीदवार भी मिल गए। यह उपहार भाजपा की ओर से दिया गया है। ठीक 2020 की तरह, जब विकासशील इंसान पार्टी को भाजपा की ओर से सीटों के साथ उम्मीदवार भी दिए गए थे। हालांकि, विकासशील इंसान पार्टी का अनुभव काफी बुरा रहा। उसके सिंबल पर जीते चार विधायक पलक झपकते ही भाजपा में चले गए। बोचहा से लोजपा (रा) की उम्मीदवार बनी बेबी कुमारी 2015 में निर्दलीय जीती थीं। बाद में भाजपा में शामिल हो गईं। उन्हें भाजपा ने 2020 में उम्मीदवार नहीं बनाया। वह पार्टी संगठन का काम देखती रहीं।

चेनारी से मुरारी गौतम की जीत कांग्रेस टिकट पर हुई थी। कांग्रेस विधायक रहते उन्होंने फरवरी 2024 में सरकार की ओर से पेश विश्वासमत के प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया। चुनाव की अधिसूचना जारी होने के ठीक पहले वे भाजपा में शामिल हो गए। अभी चेनारी से लोजपा (रा) के उम्मीदवार हैं। बख्तियारपुर के भाजपा नेता अरुण कुमार को लोजपा (रा) ने उम्मीदवार बनाया है। नवादा जिला के गोबिंदपुर विधानसभा क्षेत्र से लोजपा (रा) की उम्मीदवार विनिता मेहता भाजपा के नेता की पत्नी हैं। फतुहा में भी लोजपा (रा) उम्मीदवार रूपा कुमारी की अनुशंसा भाजपा ने ही की है।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150