समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

विभूतिपुर के सकड़ा में नाइट गार्ड को गोली मारकर ज’ख्मी करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] : विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महम्मदपुर सकरा में बीते 10 सितंबर की संध्या नाइट गार्ड पर हुई गोलीबारी मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इस संबंध में घायल नाइट गार्ड उमेश यादव ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर चार लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है।

दर्ज प्राथमिकी में उमेश यादव ने बताया है कि जब वह विद्यालय का गेट बंद करने गए, तभी गांव के ही कैलाश राय, संतोष कुमार, राजन कुमार और चंद्रशेखर राय घात लगाए बैठे थे। सभी के पास देसी कट्टा था और एक राय से उनकी हत्या की योजना बनाई गई थी। इसी दौरान राजन कुमार ने उन पर गोली चला दी, जो उनकी कनपटी के बगल से निकल गई और वे बाल-बाल बच गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। थाना अध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150