समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

भारतीय रेल को स्वच्छ और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से दैनिक यात्री संघ ने चलाया ‘रेल हमारी शान’ जन जागरूकता अभियान

समस्तीपुर/विभूतिपुर : भारतीय रेल को स्वच्छ और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से, दैनिक यात्री संघ समस्तीपुर रेल मंडल ने सिंघिया घाट रेलवे स्टेशन परिसर में शुक्रवार को ‘भारतीय रेल हमारी शान, साफ सफाई इसकी पहचान’ कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम जन जागरूकता बढ़ाने के लिए आयोजित किया गया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष कृष्ण देव प्रसाद सिंह ने की, जबकि संचालन सचिव राकेश तिवारी ने किया।

इस अभियान के संयोजक राहुल सिंधिया थे। इस अवसर पर अध्यक्ष कृष्ण देव प्रसाद सिंह समेत रेलवे सुरक्षा बल, समस्तीपुर के पोस्ट कमांडर अविनाश कौरसिया, पूर्व प्रमुख रूपांजली कुमारी, मुखिया ममता देवी, सरपंच रीता सिंह, और अन्य प्रमुख नागरिक जैसे अरविंद कुमार, राम बहादुर सिंह, उपेंद्र महतो, डॉ. रामाशीष सिंह, मुकेश कुमार सिंह, रामचंद्र महतो, गंगा प्रसाद यादव, संजीव ठाकुर, और राम विनोद चौधरी आदि थे।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150