समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

बिहार सरकार के मंत्री महेश्वर हजारी ने खुदीराम बोस पूसा स्टेशन पर अवध असम एवं पवन एक्सप्रेस के ठहराव की मांग रेल मंत्री से की

IMG 20250626 WA0160

समस्तीपुर : राज्य के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री महेश्वर हजारी ने समस्तीपुर- मुजफ्फरपुर रेलखंड के खुदीराम बोस, पूसा स्टेशन पर अवध असम व पवन एक्सप्रेस के ठहराव एवं बरौनी हाजीपुर भाया समस्तीपुर के बीच तीन जोड़ी मेमु ट्रेनों का नियमित परिचालन की मांग की है। इस संदर्भ में मंत्री ने केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र प्रेषित किया है। जिसमें उन्होंने इस रेलखंड को अति महत्वपूर्ण व व्यस्ततम बताते हुए जनहित में मांग को पूरा करने की अपील की है। उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि खुदीराम बोस पूसा रेलवे स्टेशन से समस्तीपुर रेलवे स्टेशन की दूरी करीब 20 किमी एवं ढोली स्टेशन की दूरी लगभग 15 किमी है।

पूसा स्टेशन से आसपास के 50 से अधिक गांव के लोगों को दैनिक कार्यो के लिए रेल मार्ग से ही यात्रा करनी पड़ती है। लेकिन इस पूसा स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव नहीं होने से कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। इसके लिए अवध असम एवं पवन एक्सप्रेस के अप-डाउन के ठहराव पूसा स्टेशन पर अति महत्वपूर्ण है।

IMG 20250812 WA0052

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

बता दें कि पूसा स्टेशन से 11 किमी. की दूरी पर डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि, व भारतीय कृषि अनुसंधान केन्द्र, क्षेत्रीय स्टेशन, पूसा, करीब 8 किमी पर बोरोलॉग इन्स्टीच्यूट फॉर साउथ एशिया (बीसा) के अलावा पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय, बिरौली, समस्तीपुर, केन्द्रीय विद्यालय, राज्य का एकलौता सहकारिता प्रशिक्षण केन्द्र, समेत करीब दर्जन भर संस्थान अवस्थित है। जहां राष्ट्रीय स्तर के लोगों का आना जाना लगा रहता है। इन सभी संस्थान से जुड़े लोगों के लिए खुदीराम बोस, पूसा स्टेशन सबसे नजदीकी स्टेशन है।

IMG 20240904 WA0139

Dr Chandramani Rai 12x18 Sticker scaled

IMG 20250204 WA0010

IMG 20250821 WA0010