रविवार, मार्च 15, 2026
Latest:

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

BREAKING : समस्तीपुर में चर्चित डॉ. आरपी मिश्रा के भतीजे पर बदमाशों ने की फायरिंग, इधर से भी आत्मरक्षा में चलायी गोली तो भागे सभी बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : सोमवार की देर शाम पूसा थाना क्षेत्र के महमदपुर देवपार पंचायत में हुई फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना में जिले के चर्चित चिकित्सक स्व. डॉ. आरपी मिश्रा के भतीजे और डॉ. विजय कुमार मिश्रा के पुत्र वरुणेश विजय बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार, वरुणेश विजय अपने पुराने मकान को देखने के लिए गांव पहुंचे थे। उसी दौरान वहां पहले से मौजूद कुछ युवकों ने अचानक उन पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में वरुणेश ने भी फायरिंग की, जिसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। इस दौरान लगभग चार राउंड गोली चली।

इधर घटना की सूचना मिलते ही पूसा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखा भी बरामद किया है।घटना के संबंध में वरुणेश विजय ने बताया कि उनके पुराने मकान में नीरज कुमार नामक युवक कोचिंग चला रहा था और वह लंबे समय से अधिक जगह की मांग कर रहा था। सोमवार की शाम जब वह मकान पर पहुंचे तो कुछ युवकों ने अचानक फायरिंग कर दिया गया। इसके बाद बचाव में उन्होंने भी फायरिंग की। फायरिंग की इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है और पीड़ित पक्ष से आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150