समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

राबड़ी देवी ने सगे नहीं, सच्चे भाई को बांधी राखी, साधु-सुभाष यादव से रिश्तों में अब भी खटास बरकरार, जानिए कौन हैं सुनील सिंह

IMG 20250626 WA0160

रक्षाबंधन के अवसर पर बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और राजद की वरिष्ठ नेता राबड़ी देवी ने एक बार फिर अपने मुंहबोले भाई और पार्टी के विधान पार्षद सुनील कुमार सिंह को राखी बांधी। इस मौके पर राबड़ी देवी ने सुनील सिंह की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना की। राबड़ी देवी हर वर्ष की तरह इस बार भी परंपरा निभाते हुए सुनील सिंह के हाथ में राखी बांधने के लिए उनके आवास पर पहुंचीं।

गौरतलब है कि सुनील कुमार सिंह राष्ट्रीय जनता दल से विधान परिषद सदस्य हैं। इसके साथ ही उन्हें राजद प्रदेश कोषाध्यक्ष की अहम जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। राबड़ी देवी और सुनील सिंह के बीच वर्षों से पारिवारिक जैसा रिश्ता रहा है। राजनीतिक और व्यक्तिगत दोनों ही मोर्चों पर सुनील सिंह को लालू-राबड़ी परिवार का करीबी माना जाता है।

IMG 20250807 WA0011

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

हालांकि इस रक्षाबंधन पर एक बार फिर यह साफ हो गया कि राबड़ी देवी के सगे भाई साधु यादव और सुभाष यादव से उनके संबंध अब भी मधुर नहीं हैं। राबड़ी देवी ने न तो उनसे कोई संपर्क साधा और न ही राखी बांधने का कोई कार्यक्रम हुआ। लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के सत्ता से हटने के बाद साधु और सुभाष यादव से उनके रिश्तों में काफी खटास आ गई थी, जो अब तक कायम है। राबड़ी देवी द्वारा हर साल सुनील सिंह को राखी बांधना यह दर्शाता है कि परिवार के बाहर भी गहरे रिश्ते बन सकते हैं, जबकि खून के रिश्ते समय के साथ कमजोर पड़ सकते हैं।

IMG 20240904 WA0139

कौन हैं सुनील सिंह

सुनील कुमार सिंह बिस्कोमान के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से बिहार विधान परिषद के सदस्य हैं। वे पार्टी के भरोसेमंद नेताओं में गिने जाते हैं और राजद प्रदेश कोषाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। सुनील सिंह को लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी का करीबी माना जाता है। वर्षों से वे राबड़ी देवी के मुंहबोले भाई हैं और रक्षाबंधन पर हर साल उनसे राखी बंधवाते हैं। संगठनात्मक कुशलता, ईमानदारी और राजनैतिक निष्ठा के कारण सुनील सिंह की पकड़ पार्टी के अंदर मजबूत मानी जाती है।

Dr Chandramani Rai 12x18 Sticker scaled

IMG 20250204 WA0010

IMG 20241218 WA0041

IMG 20250728 WA0000

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150