समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

उच्चतर शिक्षा के क्षेत्र में सफलता अर्जित करने वाले छात्र-छात्राओं को रोसड़ा चैंबर ऑफ कॉमर्स ने किया सम्मानित

IMG 20250626 WA0160

समस्तीपुर/रोसड़ा : उच्चतर शिक्षा के क्षेत्र में कुछ छात्र-छात्राओं की सफलता पर गर्वान्वित महसूस कर रहे रोसड़ा चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने सम्मान समारोह का आयोजन किया। जिसकी अध्यक्षता देवेंद्र प्रसाद नायक ने की। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार, विशिष्ट अतिथि डीआईओ मनीष कृष्णा, अनुमंडल पदाधिकारी संदीप कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार सिन्हा ने समारोह का उद्घाटन दीप प्रज्वलन कर किया।

अतिथियों ने मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्र डॉ तन्मय आनंद, भव्या भारती, हर्षित कुमार, कमर्शियल पायलट बन कर हवाई जहाज उड़ाने वाली वैष्णवी मंडल, यूजीसी नेट की परीक्षा में सफलता हासिल करने वाली आस्था ठाकुर को मोमेंटो प्रदान कर रोसड़ा गौरव सम्मान से सम्मानित किया। साथ ही उज्जवल भविष्य की कामना की।

IMG 20250807 WA0011

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ब्रजेश कुमार ने रोसड़ा जैसी छोटी जगह पर बच्चों की इतनी बड़ी उपलब्धि देखकर अचंभित थे। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी के ऊपर समाज,परिवार एवं देश के प्रति बड़ी जिम्मेवारी है। सोशल मीडिया के युग में 99 फ़ीसदी छात्र-छात्राएं एवं युवा वर्ग गलत दिशा में डाइवर्ट हो जाते हैं। परंतु इससे अलग स्ट्रगल कर इतनी बड़ी सफलता मिलना वाकई ये छात्र-छात्राएं प्रशंसा के पात्र हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि आपने जो किया है वह समाज के लिए एक मिसाल है। सफलता की सीढ़ी चढ़ते जायें।

IMG 20240904 WA0139

अनुमंडल पदाधिकारी संदीप कुमार ने कहा कि ये बच्चे काफी बेहतर किये हैं. अलग-अलग क्षेत्र में सफलता प्राप्त किये हैं। कहा कि ये छात्र-छात्राएं समाज के लिए रोल मॉडल है। यंगस्टर के लिए प्रेरणा स्रोत है। यह बहुमूल्य मैसेज समाज एवं उनके लिए भी महत्वपूर्ण है। प्रतियोगी छात्र-छात्राओं को अगर रोल मॉडल मिल जाता है तो वे भी उनके पदचिन्हों पर चलकर आगे बढ़ने लगते हैं। उन्होंने सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Dr Chandramani Rai 12x18 Sticker scaled

समारोह को अध्यक्ष कृष्ण कुमार लखोटिया, सचिव रमेश गामी, कोषाध्यक्ष विनोद देव, संगठन सचिव अजय महतो, डॉ. राजमणि नंदन, डॉ. शिवव्रत महतो आदि ने भी संबोधित किया. संचालन डॉ. परमानंद मिश्र ने किया. मौके पर नप के पूर्व अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार नायक, उमेश नारायण चौधरी, महेश मालू, मानमल गुप्ता, जितेंद्र महतो, उपेंद्र महतो, भरत पंजियार, संजीव कुमार प्रधान, नीरज कुमार, रामचंद्र मंडल, विकास कुमार, आनंद बजाज, नवल गुप्ता, महेश महतो, शंभूनाथ चौधरी, मनोज ठाकुर, मणि शंकर कुमार, ऋषि सिंह, सन्नी, राजा, गोलू, भोलू आदि उपस्थित थे।

IMG 20250204 WA0010

IMG 20241218 WA0041

IMG 20250728 WA0000

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150