समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

मोहिउद्दीननगर में बाढ़ के कारण 7 और स्कूलों को बंद करने का दिया गया निर्देश, शिक्षक दूसरे विद्यालय में प्रतिनियुक्ति 

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने गुरुवार को सात और स्कूल को बंद करने और शिक्षकों को दूसरे विद्यालय मे प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश जारी किया है। जबकि छात्रों के लिए पठन- पाठन बंद कर दी गई है। एचएम के द्वारा दिए गए आवेदन (सूचना) के आलोक मे बीईओ ने मध्य विद्यालय हरैल के शिक्षकों को मध्य विद्यालय चापर में प्रतिनियुक्त कर दिया है।

यह भी पढ़ें : मोहनपुर के कई गांवों में फैला बाढ़ का पानी, लोग सुरक्षित स्थानों की ओर कर रहे हैं पलायन

इसी प्रकार प्रावि शरहद भैरों को उमावि दुबहा, उमवि रजैसी को उमावि सुलतानपुर, उमवि बिन्द बोचहा को उमवि भासिंगपुर, उर्दू मकताब मनियर मरगंगपार को मवि मनियर, उमवि पतसिया को मवि पतसिया और उच्च माध्यमिक विद्यालय बिन्द बोचहा को उमवि भासिंगपुर में शिक्षकों प्रतिनियुक्ति की गई है।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150