समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

10,013,560,000,000… रुपये बिहार में मजदूर के खाते का बैलेंस देखकर बैंक वालों के उड़े होश, अकाउंट किया फ्रीज

IMG 20250626 WA0160

बिहार में जमुई के अचहरी गांव के एक साधारण मजदूर के खाते में इतनी बड़ी रकम आ गई कि उसे गिन पाना भी मुश्किल हो गया. जयपुर में प्लंबर का काम करने वाले टेनी मांझी के खाते में अचानक 10,013,560,000,000,100,235,600,028,884 रुपये क्रेडिट हो गए.

दवा के लिए पैसे भेजने से पहले हुआ खुलासा

टेनी मांझी ने बताया कि मंगलवार सुबह वह अपने पिता की दवा के लिए पैसे भेजने वाला था. एक दिन पहले कुछ पैसे खर्च करने के बाद उसने मोबाइल से बैंक बैलेंस चेक किया. स्क्रीन पर रकम देखकर पहले उसे लगा कि शायद सपना देख रहा है, लेकिन अकाउंट नंबर और नाम देखकर समझ आया कि यह उसका ही खाता है.

IMG 20250802 WA0087

IMG 20250626 WA0160

गांव में मची सनसनी, बैंक ने उठाया कदम

टेनी ने तुरंत अपने परिजनों को फोन कर यह चौंकाने वाली बात बताई. जब वह अपने पिता की दवा के लिए पैसे भेजने बैंक पहुंचा तो बैंक कर्मचारी भी बैलेंस देखकर दंग रह गए और सुरक्षा कारणों से तुरंत खाता फ्रीज कर दिया. घटना की खबर मिलते ही अचहरी गांव में लोगों की भीड़ जमा हो गई और हर कोई इस अद्भुत घटना की चर्चा करने लगा.

पहले खाते में थे सिर्फ 500 रुपये

टेनी ने बताया कि उसके खाते में पहले सिर्फ 500 रुपये थे और अब इतनी रकम आने के बाद वह अपने 500 रुपये भी नहीं निकाल पा रहा है. पांच साल पहले मुंबई में मजदूरी के दौरान उसने यह बैंक खाता खुलवाया था. फिलहाल, रकम कहां से और क्यों आई, इस पर बैंक और संबंधित विभाग जांच में जुट गए हैं.

IMG 20240904 WA0139

Dr Chandramani Rai 12x18 Sticker scaled

IMG 20250204 WA0010

IMG 20241218 WA0041

IMG 20250728 WA0000

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150