शहर के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. पी. के. दास के निधन पर IMA समस्तीपुर ने जताया गहरा शोक, श्रद्धांजली सभा का आयोजन

समस्तीपुर : इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की समस्तीपुर शाखा ने जिले के प्रख्यात और अत्यंत लोकप्रिय शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. पी. के. दास के दुखद निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके सम्मान में आईएमए भवन में शनिवार को शोकसभा का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित सभी चिकित्सकों एवं समाज के अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए और दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।
डॉ. दास का निधन पटना स्थित एचडीएनए अस्पताल में इलाज के दौरान हुआ। उनका जाना न केवल चिकित्सकीय समुदाय के लिए, बल्कि समस्तीपुर समाज के लिए भी एक अपूरणीय क्षति है। अपने पूरे जीवनकाल में उन्होंने करुणा, सेवा और समर्पण की भावना से कार्य किया। एक कुशल चिकित्सक के साथ-साथ वे एक प्रेरणादायी मार्गदर्शक और जनप्रिय नेता भी रहे।

शोकसभा में डॉ. ए. सी. सिन्हा, डॉ. डी. के. मिश्रा, डॉ. डी. एस. सिंह, डॉ. आर. एन. सिंह, डॉ. जी. सी. कर्ण, डॉ. ए. के. आदित्य, डॉ. उपेंद्र सिंह, डॉ. ए. कि. साहू, डॉ. सुशांत कुमार, डॉ. हेमंत सिंह, डॉ. महेश ठाकुर, डॉ. सुप्रियो मुखर्जी, डॉ. ए. के. पूर्व, डॉ. सुशील, डॉ. अजीत, डॉ. शबनम गुप्ता, डॉ. पुष्पा, डॉ. सुष्मिता मुखर्जी, डॉ. स्मिता झा समेत बड़ी संख्या में चिकित्सकों और समाजसेवियों ने उपस्थित होकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।






