सोमवार, मार्च 16, 2026
Latest:

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

अपराधियों को पार्टी में शामिल कराने, जिंदाबाद के नारे लगवाने वाले… संतोष सुमन ने चिराग और तेजस्वी को याद दिलाई नैतिकता

बिहार की कानून व्यवस्था को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार नीतीश सरकार पर हमलावर है। अपराधिक घटनाओं के आंकड़े बताकर वो नीतीश कुमार पर हमला बोल रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ एनडीए के सहयोगी और लोजपा-आर के अध्यक्ष चिराग पासवान भी नीतीश सरकार पर सवाल खड़े कर रहे हैं। उन्होने तो यहां तक कह दिया था कि मुझे दुख है कि मैं ऐसी सरकार का समर्थन कर रहा हूं। अब इस मामले पर एनडीए के ही सहयोगी हम (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री संतोष सुमन ने बिना नाम लिए तेजस्वी और चिराग पासवान को घेरा है।

उन्होने कहा कि आजकल अपराध पर बयान देकर मीडिया की सुर्खियां बटोरने का फैशन हो गया है। अपराधियों को ताम-झाम और गाजे-बाजे के साथ पार्टी में शामिल कराने, अपराधियों के लिए मंच से ‘जिंदाबाद’ और ‘अमर रहे’ के नारे लगवाने के दौरान इन लोगों की नैतिकता कहां चली जाती है? दरअसल हाल ही में आरजेडी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में तेजस्वी यादव ने पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन और तस्लीमुद्दीन के लिए ‘अमर रहे’ के नारे लगवाए थे। वहीं दूसरी तरफ सीवान के खान ब्रदर्स अयूब खान और रईस खान चिराग पासवान के नेतृत्व वाली लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) में औपचारिक रूप से शामिल हो गए हैं।।ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150