समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर में निजी स्कूल बस की चपेट में आने से 5 वर्षीय बच्ची की मौ’त, परिजनों ने किया हंगामा

Image Source AI

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजोपुर में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में पांच वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। मृत बच्ची की पहचान बाजोपुर वार्ड संख्या-3 निवासी सुशील महतो की पुत्री रानी कुमारी (5 वर्ष) के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि वह एक निजी स्कूल की बस की चपेट में आ गई, जिससे मौके पर ही उसकी जान चली गई।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि शुक्रवार की दोपहर एक निजी स्कूल की बस मृतक बच्ची रानी की चचेरी बहन को स्कूल से छुट्टी के बाद घर के बाहर उतार रही थी। इसी दौरान रानी अनजाने में बस के सामने आ गई और हादसे का शिकार हो गई। बच्ची की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने स्कूल बस को रोक लिया और जमकर हंगामा किया।

घटना की सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह ने बताया कि परिजनों और स्कूल प्रशासन के बीच बातचीत के बाद आपसी सहमति बन गई है। अब तक इस मामले में किसी पक्ष की ओर से थाने में कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। अगर आवेदन मिलता है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150