जितवारपुर चांदनी चौक पर हुए महाकाल हत्याकांड मामले एक नामजद व तीन अज्ञात पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत जितवारपुर चांदनी चौक पर गुरुवार की शाम गोली मारकर की गई सुमित कुमार उर्फ गुड्डू उर्फ महाकाल की हत्या मामले में अब तक पुलिस के हाथ खाली है। इधर हत्याकांड मामले लेकर शुक्रवार की देर शाम मृतक के भाई हरिओम के आवेदन पर मुफस्सिल थाने में एक नामजद व तीन अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज करायी है। बता दें की भीड़भाड़ वाले इलाके में हत्याकांड को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश पैदल ही प्रखंड कार्यालय की ओर फरार हो गये थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर अपनी दबिश तेज कर दी है।
बता दें की सुमित उर्फ महाकाल भी एक हत्याकांड मामले का आरोपी था और करीब तीन महीने पहले ही जेल से बाहर आया था। उसकी अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के साथ दोस्ती थी। इस हत्याकांड को किस लिये अंजाम दिया गया है, इस बिंदु पर पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। बताते चलें की गत वर्ष 15 मार्च की रात वार्ड नंबर 17, जितवारपुर चौथ के बोतल टोला में एक अधेड़ किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने सुमित सहित चार आरोपियों को 6 मई को गिरफ्तार किया था।

उस समय पुलिस ने खुलासा किया था कि उस हत्या की सुपारी डेढ़ लाख रुपए में दी गई थी। बदमाशों को एडवांस के रूप से पांच-पांच हजार रुपए दिए गए थे, और बाकी की राशि वारदात के बाद दी जानी थी। पूछताछ के दौरान सुमित ने अन्य साथियों के नामों का भी खुलासा किया था, जिनमें एक सुमित, सोनू और हसनपुर निवासी दिलीप कुमार राय शामिल थे।
पुलिस ने छापेमारी के दौरान सुमित के पास से दो जिंदा कारतूस, और दिलीप कुमार राय के घर से हत्या में प्रयुक्त देसी कट्टा, दो कारतूस और एक खोखा बरामद किया था। पुलिस इस एंगल को लेकर भी जांच में जुटी है। इधर मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि मृतक के भाई के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी में जुटी है।
घटना के बाद ASP का बयान :






