सोमवार, मार्च 16, 2026
Latest:

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

जितवारपुर में जिस युवक की गोली मारकर हुई हत्या वह तीन महीने पहले ही हत्याकांड के ही मामले में जेल से बेल पर छूटा था

IMG 20250626 WA0160

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर चांदनी चौक के पास गुरुवार की देर शाम अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना कृष्णा हाई स्कूल के सामने उस समय हुई जब युवक हाट में सब्जी खरीदने गया था। मृतक की पहचान जितवारपुर हसनपुर वार्ड संख्या-15 निवासी रामनंदन राय के पुत्र सुमित कुमार उर्फ गुड्डू उर्फ महाकाल (28) के रूप में की गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुमित अपने दोस्त के साथ बाइक से बाजार आया था और सब्जी खरीद रहा था, तभी अज्ञात अपराधियों ने उसे नजदीक से बायें साइड कनपटी में गोली मार दी। फायरिंग की आवाज सुनकर बाजार में अफरा-तफरी मच गई और बदमाश भीड़ का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। बताया गया है कि बदमाश पैदल ही प्रखंड कार्यालय की ओर भाग गये। घटना के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा सुमित को तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

IMG 20250515 WA0048

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

सदर एसडीपीओ-1 संजय कुमार पांडेय के अनुसार, मृतक हाल ही में एक हत्या के मामले में जेल से जमानत पर बाहर आया था और अपने पिता के गैरेज में काम करता था। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाने की पुलिस समेत एफएसएल व डीआईयू टीम घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन शुरू कर दी है। वही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

IMG 20240904 WA0139

पुलिस की प्रारंभिक जांच में पड़ोसी से पुराना विवाद सामने आ रहा है। इधर घटना के संबंध में सदर एसडीपीओ-1 संजय कुमार पांडेय ने बताया कि इस घटना में संलिप्त अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मृतक युवक भी एक हत्याकांड मामले में कुछ दिनों पूर्व ही जेल से बाहर आया था। पुलिस घटना के पीछे के कारणों की छानबीन कर रही है और अपराधियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

Dr Chandramani Rai 12x18 Sticker scaled

किसान की हत्या मामले में आरोपी था मृतक :

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-17 में बीते वर्ष मार्च महीने मे जितवारपुर चौथ के बोतल टोला में अपराधियों ने गोली मारकर हरिश्चंद्र राय उर्फ बतहा (55 वर्ष) की हत्या कर दी थी। इस मामले में सुमित कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। तीन महीने पूर्व ही वह जेल से बाहर आया था। जेल से आने के बाद सुमित अपने पिता के बहादुरपुर स्थिति गैरेज पर रहता था।

वीडियो :

ASP ने क्या कुछ कहा देखें वीडियो :

IMG 20250204 WA0010

IMG 20241218 WA0041

IMG 20250404 WA0105 1

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150