समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

पटना के वेटनरी ग्राउंड में छात्र को गोली लगने के बाद स्टूडेंट्स में आक्रोश, धरना प्रदर्शन पर बैठे

IMG 20250626 WA0160

राजधानी पटना में हाल के दिनों में गोलीबारी की कई घटनाएं हुई हैं. गुरुवार देर शाम भी खेलने के दौरान पटना के वेटनरी ग्राउंड में मारपीट और फायरिंग की घटना हुई. घटना में स्टूडेंट मयंक की हाथ में गोली लगी है, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है. इस मामले को लेकर आज माहौल काफी गर्म है. वेटनरी कॉलेज के स्टूडेंट्स आक्रोशित हैं. सुबह से कॉलेज कैंपस में स्टूडेंट्स धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. घटना पटना एयरपोर्ट थाना क्षेत्र की बतायी जा रही है. बताया जा रहा है कि दो दिन पहले भी गोली चलाने वाले शख्स से विवाद हुआ था.

छात्रों ने कैंपस में सुरक्षा व्यवस्था न होने की बात कही 

कैंपस में धरना प्रदर्शन कर रहे छात्राओं ने बताया कि ‘कैंपस में किसी तरह की सुरक्षा व्यवस्था नहीं है. दिन में ही कई बार छेड़खानी की घटना हुई है. इसको लेकर कई बार शिकायत की गई, इसके बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं होती है.’ ‘कैंपस में सीसीटीवी कैमरा भी नहीं है. चार दिनों पहले कार्तिक नाम के युवक ने देख लेने की धमकी दी थी. गुरुवार को छात्र शिवम और प्रिंस को टारगेट कर ट्रेनर ने फायरिंग की थी.’

IMG 20250515 WA0048paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

पुलिस ने एक को हिरासत में लिया

मयंक को गोली लगने के बाद उनके दोस्त मौके पर पहुंचे और तत्काल उसे इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया. यहां घायल छात्र का इलाज जारी है.वहीं, पुलिस ने नयाज उर्फ गुलाब को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

Dr Chandramani Rai 12x18 Sticker scaled

गुलाब के परिजनों ने बताया कि वो बिहार पुलिस की तैयारी करता है, इसी की तैयारी में वह रोजाना ग्राउंड में दौड़ की प्रैक्टिस करने जाता था. उसकी इस विवाद में कोई भूमिका नहीं है. विवाद ट्रेनर से हुआ है. पहले भी ट्रेनर और वेटनरी कॉलेज के छात्रों के बीच लड़ाई हुई थी.

IMG 20240904 WA0139IMG 20250204 WA0010IMG 20241218 WA0041IMG 20250404 WA0105 1IMG 20230818 WA0018 02