समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार: पटना में युवक ने बीच सड़क ASI की वर्दी फाड़ी, चश्मा तोड़ डाला; खूब हंगामा

IMG 20250626 WA0160

बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र में एग्जीबिशन रोड में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. डायल 112 पर तैनात पुलिसकर्मियों पर एक युवक ने हमला कर दिया. इस हमले में एक सब-इंस्पेक्टर घायल हो गए. आरोपी युवक की पहचान 25 साल के शिवतेन रज़ा के रूप में हुई है.

घटना तब हुई जब आरोपी युवक अपने पिता के साथ घरेलू विवाद कर रहा था. पिता ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस सहायता मांगी. जैसे ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची, युवक अचानक उग्र हो गया और टीम में शामिल एसआई संजय कुमार मंडल पर हमला कर दिया.

IMG 20250515 WA0048paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

युवक ने उन्हें सड़क पर घसीटते हुए पीटा, जिससे एसआई को चोटें आईं, उनका चश्मा टूट गया और वर्दी भी फट गई. घटना की सूचना मिलते ही गांधी मैदान सहित आसपास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंची.

जब पुलिस आरोपी को खोज रही थी, तभी वह भीड़ में दिखाई दिया. पुलिस ने मौके पर ही उसे दबोच लिया और बीच सड़क पर जमकर पीटने के बाद उसे गश्ती गाड़ी (जिप्सी) में डालकर गांधी मैदान थाना ले जाया गया.

IMG 20240904 WA0139

युवक के पिता ने बताया कि शिवतेन मानसिक रूप से अस्वस्थ है और उसका इलाज चल रहा था. पिछले पांच दिनों से वह ठीक से सोया नहीं था और शुक्रवार को वह बिहारशरीफ मजार जाने वाला था. लेकिन समय पर ड्राइवर नहीं पहुंचा, जिससे वह उग्र हो गया और घर में तोड़फोड़ करने लगा.

Dr Chandramani Rai 12x18 Sticker scaled

इसी कारण उन्होंने पुलिस को कॉल किया, ताकि उसे शांत कराया जा सके लेकिन युवक ने पुलिस को देखते ही और ज्यादा आक्रामकता दिखाते हुए हमला कर दिया. फिलहाल आरोपी युवक को हिरासत में लेकर गांधी मैदान थाने में पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा सहित कई धाराओं में मामला दर्ज किया है.

IMG 20250204 WA0010IMG 20241218 WA0041IMG 20250404 WA0105 1IMG 20230818 WA0018 02