समस्तीपुर: खेलने के दौरान बच्ची को सांप ने काटा, अस्पताल पहुंचते-पहुंचते मौ’त
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर/कल्याणपुर :- समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खरसंड पश्चिमी पंचायत के वार्ड संख्या-12 मोड़वारा गांव में गुरुवार को एक बच्ची को खेलन के दौरान सांप ने काट लिया। जिससे बच्ची मूर्छित हो गई। जिसे परिजनों ने इलाज के लिए हायाघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये। जहां डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।
बच्ची की पहचान मोड़वारा गांव के रामपुनीत राम की पांच वर्षीय पुत्री साबी कुमारी के रूप में हुई है। स्थानीय मुखिया शोभिता देवी के पति विद्यानंद राय ने बताया कि डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया है। परिजन बच्ची को लेकर इलाज के लिए मुजफ्फरपुर के एक निजी हॉस्पिटल ले गये हैं।

