समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWSWeather

समस्तीपुर में अगले 48 घंटे में मानसून विस्तार के लिए रहेंगी अनुकूल परिस्थितियां, 72 घंटे तक हल्की से मध्यम वर्षा के आसार

IMG 20241130 WA0079

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- बिहार में 17 जून को दक्षिण-पश्चिम मानसून ने दस्तक दे दी है। अगले 48 घंटे में पूरे राज्य में मानसून के विस्तार के लिए अनुकूल हालात बन रहे हैं। इसके असर से उत्तर बिहार के जिलों में अगले 48 से 72 घंटे के भीतर कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पश्चिम चम्पारण, पूर्वी चम्पारण, गोपालगंज, दरभंगा और समस्तीपुर जिलों में अच्छी वर्षा की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह के समय सापेक्ष आर्द्रता 90 से 95 प्रतिशत और दोपहर में 30 से 35 प्रतिशत रह सकती है।

पूरवा हवा 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने का अनुमान है। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को सलाह दी है कि वर्षा की संभावना को देखते हुए धान का बीज नर्सरी में प्राथमिकता से गिराएं। मध्यम अवधि के लिए संतोष, सीता, सरोज, राजश्री, प्रभात, राजेन्द्र सुवासनी, राजेन्द्र कस्तुरी, राजेन्द्र भगवती, कामिनी और सुगंधा किस्में उपयुक्त हैं। एक हेक्टेयर क्षेत्र में रोपाई के लिए 800 से 1000 वर्ग मीटर क्षेत्र में बीज गिराएं। नर्सरी की क्यारी की चौड़ाई 1.25 से 1.5 मीटर और लंबाई सुविधानुसार रखें। बीज को बविस्टिन 2 ग्राम प्रति किलोग्राम की दर से मिलाकर बीजोपचार करें।

IMG 20250515 WA0048

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

धान की पौधशाला में यदि पौधों की ऊपरी पत्तियां पीली और नीचे की हरी हों तो यह लौह तत्व की कमी का संकेत है। इसके लिए 0.5 प्रतिशत फेरस सल्फेट और 0.25 प्रतिशत चुने के घोल का छिड़काव करें। यदि ब्लास्ट या भूरा धब्बा रोग दिखे तो बविस्टिन 2 ग्राम प्रति लीटर पानी में घोलकर साफ मौसम में छिड़काव करें। आम और लीची के पेड़ों के लिए इस माह में गड्ढों में मिट्टी के साथ खाद, उर्वरक और थिमेट मिलाकर भरने का काम पूरा करें। खरीफ मक्का के लिए सुआन, देवकी, शक्तिमान-1, शक्तिमान-2, राजेन्द्र संकर मक्का-3 लगाएं।

IMG 20240904 WA0139

बाइट :

बिहार में 17 जून को दक्षिण पश्चिम मानसून का प्रवेश हो गया है। इसके प्रभाव से उत्तर बिहार के जिलों में अगले 48 से 72 घंटों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।

-डॉ. ए. सतार, नोडल पदाधिकारी, मौसम विभाग, पूसा

Dr Chandramani Rai 12x18 Sticker scaled

IMG 20250204 WA0010

IMG 20250404 WA0105 1

IMG 20241218 WA0041

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150