समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

विभूतिपुर में नौ वर्षीय बच्ची के साथ युवक ने दु’ष्कर्म की घटना को दिया अंजाम, प्राथमिकी दर्ज

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक शख्स ने नौ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस मामले को लेकर स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। दर्ज मामले में पीड़िता के पिता ने कहा कि घटना के समय उसकी पुत्री घर से डेरा जा रही थी। रास्ते में आरोपी युवक ने पीड़िता को प्रलोभन देकर बगल के मकई खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। साथ ही यह बात किसी को बताने पर जान मारने की धमकी दी।

घटना से आहत उसकी पुत्री रोते हुए घर लौटी तो पूछने पर आरोपी का नाम व उसके द्वारा किये गए कुकृत्य को बताया। कुछ लोगो के द्वारा मामले को सामाजिक स्तर पर निपटाने का असफल प्रयास किया गया। इस सबंध में पूछे जाने पर अपर थानाध्यक्ष रविकांत कुमार ने बताया कि पुलिस कांड अंकित कर अनुसंधान में जुटी हुई है।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150