समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

श्रीराम चंद्र सेवा ट्रस्ट द्वारा बाघी में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : श्री राम चंद्र सेवा ट्रस्ट द्वारा समस्तीपुर जिला के अंतर्गत पंचायत सरकार भवन परिसर, बाघी में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में सैकड़ों वृद्धजनों, महिलाओं और बच्चों ने निःशुल्क चिकित्सा परामर्श और सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में नैरोपैथी जांच, बोन मास डेसिटी जांच, ब्लड टेस्ट, आर्थराइटिस किट तथा दवाओं का निःशुल्क वितरण किया गया। शिविर का नेतृत्व ट्रस्ट के संस्थापक और समस्तीपुर के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह ने किया।

IMG 20250204 WA0010

डॉ. सिंह ने कहा मैं केवल एक चिकित्सक ही नहीं, बल्कि समस्तीपुर का बेटा भी हूं। जब आप सभी मेरे पास उपचार के लिए आते हैं, तो मुझे ऐसा लगता है जैसे मैं अपने परिवार के किसी सदस्य की सेवा कर रहा हूं। यह मेरा कर्तव्य है कि मैं अपने लोगों का इलाज करूं, उनकी सहायता करूं और उनके दुखों को कम करूं। सेवा परमो धर्म के सिद्धांत को मैं न केवल शब्दों में, बल्कि अपने कर्मो में भी साकार करना चाहता हूं। मैं समस्तीपुर की मिट्टी में जन्मा हूं, यही मेरी पहचान है, और अपने लोगों की सेवा करना ही मेरे जीवन का सर्वोच्च उद्देश्य है।

इस शिविर में डॉ. सिंह के साथ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुषमा शिखा, डॉ. कुमार देवाशीष और उनकी चिकित्सा टीम के सभी सदस्य भी उपस्थित रहे। शिविर में स्थानीय मुखिया मुखिलाल सिंह, सरपंच शंकर कुमार राय, पंचायत समिति सदस्य सोनू कुमार, जिला परिषद सदस्य मंजू देवी, उप मुखिया रामदेव सिंह, चंद्र जी, ओम प्रकाश, अरुण कुमार समेत कई स्थानीय गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150