समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

कोर्ट कैंपस से बंदी फरार मामले में 1 हवलदार व 8 सिपाही के निलंबन के बाद कोर्ट सुरक्षा प्रभारी और कैदी उपस्थापन प्रभारी पर भी गाज गिरना लगभग तय

IMG 20241130 WA0079

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : कोर्ट कैंपस में पेशी के दौरान सुरक्षा-व्यवस्था को चुनौती देते हुए बुधवार को चार बंदी के फरार होने के मामले में एसपी अशोक मिश्रा ने बड़ी कारवाई की है। इस बड़ी कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। एसपी कार्यालय द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ड्यूटी में गंभीर चूक के चलते एक हवलदार और आठ सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने तत्काल इसकी जांच शुरू कर दी है। हालांकि अबतक पुलिस को कोई खास सफलता नहीं मिल सकी है। पुलिसिया जांच में सुरक्षा चुक में दो पुलिस पदाधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठे हैं और उनके विरुद्ध जांच की कार्रवाई की जा रही है। प्रारंभिक रिपोर्टों में बताया गया है कि सुरक्षा व्यवस्था में ढिलाई और समन्वय की कमी के कारण यह घटना घटी है। इसको लेकर कोर्ट के सुरक्षा प्रभारी और कैदी उपस्थापन प्रभारी पर भी गाज गिरना लगभग तय है।

IMG 20250515 WA0048

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

इस संबंध एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पूरे मामले की गहराई से जांच कर दोषियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इधर फरार चारों बंदी की तलाश के लिए सीमावर्ती जिले मुजफ्फरपुर व वैशाली के साथ-साथ दरभंगा व नेपाल से सटे इलाकों में भी अलर्ट जारी किया गया है, और विशेष पुलिस टीमें गठित कर सघन छापेमारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए मानवीय और तकनीक का भी सहारा लिया जा रहा है। समस्तीपुर पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हो, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। फरार चारों बंदी कुख्यात और गंभीर लूटकांड के आरोपी है।

IMG 20240904 WA0139

बता दें कि बुधवार को कोर्ट में पेशी के लिए जेल से लाए गए पांच बंदी सुरक्षिकर्मियों को धक्का देकर भाग निकले थे। इसमें अनिल ज्वेलर्स लूटकांड का आरोपी राजनंदन उर्फ छोटू उर्फ हंटर के अलावे सरायरंजन थाने में करीब आधे दर्जन लूटकांड मामले के आरोपी अरविंद सहनी, मंजीत कुमार व मनीष कुमार शामिल है। वहीं पांचवे बंदी नागेंद्र कुमार महतो को सुरक्षा कर्मियों ने कोर्ट कैंपस से कुछ ही दूरी पर खदेड़कर पकड़ लिया था। फरार अन्य चारों कैदियों की गिरफ्तारी के लिए सीमावर्ती थाना क्षेत्रों की नाकेबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि पुलिस को अब तक इसमें कुछ खास सफलता नहीं मिल सकी है। इधर घटना के दूसरे दिन कोर्ट परिवार की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चाक-चौबंद रही। आने-जाने वाले हर लोगों पर पैनी नजर रखी जा रही थी।

Dr Chandramani Rai 12x18 Sticker scaled

जेल में रची गई भगाने की साजिश :

बंदी के भागने की साजिश जेल के अंदर ही रची गई थी। इसमें कई बदमाश बाहर से गाइड कर रहे थे की कौन किधर भागेगा और किसकी गाड़ी कहां खड़ी रहेगी। सूत्रों के अनुसार, जेल में बंद लूटकांड के पांच बंदी ने एक साथ मिलकर योजना बनाई थी कि पेशी के दौरान हाजत में जाते समय कैसे-कैसे घटना को अंजाम देना है और कौन किस रास्ते से भागेगा। एक सूत्र ने कथित तौर पर बताया की जेल से मोबाइल फोन के जरिए कुछ बंदी बाहरी सहयोगियों से लगातार संपर्क में थे। हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन जेल के अंदर बंदी द्वारा मोबाइल फोन उपयोग करना कोई नयी बात नहीं है।

IMG 20250204 WA0010

मिली जानकारी के अनुसार भागने की पटकथा महीनों से लिखी जा रही थी। इसके लिये जेल के बाहर से बंदी के साथी भागने की प्लानिंग को पूरा करने में लगे थे। आशंका है कि कोर्ट कैंपस से अलग-अलग दिशा में भागने के दौरान बाइक पहले से खड़ी थी, जहां से तुरंत ही सभी बंदी कुछ ही सेकेंडो में हवा हो गये। अनुमान है की जिले के रास्तों की नाकेबंदी को भांप सभी बदमाश पब्लिक ट्रांसपोर्ट यथा बस व ट्रेन से भी भागने के लिए उपयोग किये हों। हालांकि जो भी हो पूरे घटनाक्रम ने पुलिसिया सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। इस मामले में धराये बंदी नागेंद्र कुमार महतो से पूछताछ की जा रही है की सभी ने भागने की प्लानिंग कैसे की और किस माध्यम से किस ओर भागने की प्लानिंग की थी।

IMG 20250404 WA0105 1

सीएसपी संचालक की हत्या का आरोपित है हंटर :

हंटर ने वर्ष 2024 के नवंबर महीने में नगर थाना क्षेत्र के पुरानी पोस्ट आफिस रोड स्थित अनिल ज्वेलर्स में लगभग करोड़ों रुपये के आभूषण व नगद लूट कांड का आरोपित है। इसके साथ ही पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र में एक ज्वेलरी दुकान में लूट के लिए हंटर पहुंचा था, लेकिन लूट की घटना नहीं हो पाई थी। इसके साथ ही वैशाली जिले के सदर थाना क्षेत्र में एक सीएसपी संचालक से लूट के दौरान हत्या मामले का भी वह आरोपित है। सीएसपी संचालक की हत्या के पहले वह बंधन बैंक के सीएसपी में भी लूट कांड को अंजाम दिया था। हंटर पर हत्या के साथ कई लूट कांड के मामले दर्ज हैं।

df08468f e133 437c b315 3e18dc3729b1 1653037022834 01

अरविंद सहनी का गैंग हाईवे पर करता था लूटपाट :

फरार बंदी अरविंद सहनी, मंजीत कुमार व मनीष कुमार एनएच पर वाहनों की लूटपाट में पारंगत है। इस पर एनएच सहित प्रमुख मार्गों पर पिकअप एवं अन्य वाहनों के लूट के कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल यह लोग सरायरंजन थाना क्षेत्र में हुए पिकअप लूट समेत अन्य मामलों में जेल में बंद था। आशंका है की हंटर ने इन सभी को बैंक लूट व आभूषण लूट का मास्टर बनाने और अपने गैंग में शामिल करने की बात कह एक साथ भागने की साजिश रची।

IMG 20241218 WA0041

जेल से भागने के बाद फिर से होगा सक्रिय :

पेशी के दौरान सुनियोजित तरीके से फरार हुए सभी अपराधकर्मी के फिर से अपराध की दुनिया में सक्रिय होने का अंदेशा है। स्वर्ण आभूषणालय में लूटकांड, सीएसपी संचालक हत्याकांड समेत आधा दर्जन से अधिक मामले में आरोपी राजनंदन उर्फ छोटू उर्फ हंटर को एसटीएफ की टीम ने काफी मशक्कत के बाद गिरफ्तार कर समस्तीपुर पुलिस को सौंपा था। कोर्ट कैंपस से फरार होने के बाद पुलिस महकमे में बैचेनी बढ़ गयी है। बाहर रहते हुए हंटर ने पुलिस की नाक में दम कर रखा था। अंदेशा है की अगर उसे जल्द ही नहीं पकड़ा गया तो वह फिर से अपराध की दुनिया में सक्रिय हो जाएगा। हंटर को गिरफ्तार करना पुलिस के लिये चुनौती बनी हुई है।

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150