समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

सरायरंजन समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शिशु के मौत पर परिजनों ने किया हंगामा

IMG 20241130 WA0079

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/सरायरंजन :- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बुधवार की सुबह प्रसव के दौरान शिशु की मौत पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजन अस्पताल कर्मियों पर नवजात की गला दबाकर हत्या कर देने का आरोप लगा रहे थे। परिजनों के आक्रोश को देखते हुए अस्पताल कर्मी फरार हो गये। बाद में गणमान्य लोगों के हस्तक्षेप से मामला शांत कराया गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि करनौती गांव निवासी सोनू कुमार की पत्नी ज्योति कुमारी को प्रसव के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। स्वास्थ्य केंद्र में लाने के बाद दो घंटे तक किसी कर्मियों के द्वारा मरीज को छुआ तक नहीं गया। काफी कोशिश के बाद महिला को प्रसव कक्ष में भर्ती कराया गया। इसके बाद अनमने ढंग से इलाज शुरू किया गया। इसी का नतीजा था कि जन्म के साथ ही बच्चे की मौत हो गई।

IMG 20250420 WA0005

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

थानाध्यक्ष ने बताया की स्वास्थ्य केंद्र में एक शिशु की मौत होने की सूचना मिली है लेकिन किसी परिजन के द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद ठोस कार्रवाई की जाएगी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायरंजन के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सूरज कुमार ने बताया कि अस्पताल में प्रसव के दौरान बच्चे की मौत मामले का एक आवेदन प्राप्त हुआ है। जांच की जा रही है इसके उपरांत अग्रतर कार्रवाई की जाएगी।

IMG 20240904 WA0139

Dr Chandramani Rai 12x18 Sticker scaled

IMG 20250204 WA0010

IMG 20250404 WA0105 1

IMG 20241218 WA0041

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150