बैंक से करोड़ों रुपये के सोना व नगद लूटकांड के तार वैशाली से जुड़े, DIU व STF की टीम वैशाली रवाना

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर : शहर के बीचोंबीच दिनदहाड़े बैंक ऑफ महाराष्ट्र से 5 करोड़ रुपये के सोना व 15 लाख नगद लूटकांड के तुरंत बाद ही पुलिस की एक टीम अपराधियों के भागने की दिशा में निकल गई थी। एसपी अशोक मिश्रा के निर्देश पर सदर एसडीपीओ-1 संजय पांडेय देर शाम छापेमारी में निकले हैं। आशंका है कि यह लोग सोना लूटकांड गिरोह से जुड़े हो सकते है। फिलहाल पुलिस हर विंदुओ पर जांच में जुटी है। समस्तीपुर पुलिस द्वारा आसपास के जिलों के पुलिस से भी सहयोग मांगी जा रही है।
यह भी पढ़ें : समस्तीपुर बैंक लूटकांड का CCTV फुटेज आया सामनें, बैंक के अंदर गोली भी चलायी
पुलिसिया सुत्रों के अनुसार यह गैंग वैशाली सोना लूटकांड गिरोह के हो सकते हैं। अपराधी को पहले से भनक थी की बैंक में भारी मात्रा में ग्राहकों के लोन संबंधित सोना रखा हुआ है। बैंक मैनेजर ने यह भी बताया कि वर्तमान में उस सोना का वैल्यू 7 से साढ़े 7 करोड़ हो सकते है। इधर पुलिस लगातार छापेमारी में जुटी हुई है। कुछ संदिग्धों को उठाकर पुलिस पूछताछ भी कर रही है। वहीं सोना लूटकांड के मामले में जेल में बंद अपराधियों से भी पूछताछ की जा सकती है।

डीआईयू व एसटीएफ की टीम वैशाली रवाना :
लूटकांड के तुरंत बाद ही पुलिस की एक टीम अपराधियों के भागने की दिशा में निकल गई थी। खुद सदर एसडीपीओ-1 संजय पांडेय देर शाम छापेमारी में निकले हैं। आशंका है कि यह लोग सोना लूटकांड गिरोह से जुड़े हो सकते है। फिलहाल पुलिस हर विंदुओ पर जांच में जुटी है। समस्तीपुर पुलिस द्वारा आसपास के जिलों के पुलिस से भी सहयोग मांगी जा रही है।

इधर बैंक के अंदर घुसे 9 अपराधियों का सीसीटीवी फुटेज सामनें आया है। जिसमें बैंक के अंदर जाते और लूटकर बाहर निकलते देखे गये है। बदमाशों के चेहरे पर कोई नकाब नहीं था, जिससे उनके चेहरे साफ-साफ देखे जा सकते हैं। बैंक लूटकर बाहर निकलते अपराधियों के हाथ में झोला और बैग था जिसमें सभी कैश और आभूषण ले जाते बदमाश दिखाई दिये। बता दें, बदमाश ग्राहक बनकर बैंक में घुसे और हथियार दिखाकर बैंक कर्मचारियों और ग्राहकों को बंधक बना लिया। इसके बाद उन्होंने कैश और सोना लूटा, फिर वे वहां से भाग गए।
यहां पढ़ें : समस्तीपुर में बैंक से करोड़ों की लूट के बाद मुजफ्फरपुर-वैशाली सीमा पर सघन जांच

खाता खुलवाने के नाम पर बैंक में घुसे :
बैंक मैनेजर शानू सक्सेना में बताया की खाता खुलवाने के नाम पर पहले कुछ ही अपराधी प्रवेश किए थे। वहां उन लोगों ने कर्मियों से यह भी पूछा था कि खाता खोलने के लिए किस-किस दस्तावेज की जरूरत होती है? इसके बाद अन्य अपराधी भी बैंक में एक-एककर आ गए। इसके बाद सभी अपराधियों ने पहले सभी को अपने कब्जे में काबू किया और फिर घटना को अंजाम दिया।





