समस्तीपुर में तीन जगहों पर लगाया जा रहा है जॉब कैंप, यहां पढ़ें पूरी डिटेल…

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर की ओर से तीन अलग-अलग जगहों पर एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह कैंप 3 अप्रैल को रोसड़ा, 8 अप्रैल को हसनपुर और 16 अप्रैल को दलसिंहसराय में लगेगा।
कैंप सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक चलेगा। जिला नियोजन पदाधिकारी सुमीत कुमार सिंह ने बताया कि इस जॉब कैंप में नव भारत फर्टिलाइजर्स लिमिटेड कंपनी भाग लेगी। कंपनी को 40 सेल्स रिप्रेजेंटेटिव की जरूरत है। केवल पुरुष अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं। उम्र 20 से 40 साल के बीच होनी चाहिए।

न्यूनतम योग्यता 12वीं पास रखी गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 8,000 से 12,000 मासिक वेतन मिलेगा। टीए, डीए, कमीशन और इंसेंटिव भी दिया जाएगा। नौकरी का स्थान समस्तीपुर और बेगूसराय रहेगा। रोसड़ा में यह कैंप कुशल युवा केंद्र, ब्लॉक कैंपस में लगेगा। हसनपुर में पेट्रोल पंप के पास बीएसडीसी केवाईपी सेंटर में और दलसिंहसराय में कोर्ट रोड स्थित सौरभ कंप्यूटर सेंटर में आयोजन होगा।





