समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर की सामाजिक संस्था ‘द उम्मीद’ के सदस्यों ने लहराया परचम

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : भारत सरकार के युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के अन्तर्गत आयोजित विकसित भारत युवा संसद-2025 के तहत जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का समस्तीपुर कॉलेज, समस्तीपुर में किया गया। भाषण का विषय ‘एक राष्ट्र एक चुनाव : विकसित भारत की ओर एक कदम’ रहा। जिस पर युवाओं को अपना विचार प्रस्तुत करना था। राज्य स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता हेतु 10 प्रतिभागियों का चयन निर्णायक मंडल द्वारा किया गया। 10 में से चार प्रतिभागी द उम्मीद पाठशाला के सदस्य है। हेमा कुमारी (द उम्मीद गर्ल्स विंग प्रेसिडेंट), श्वेता गुप्ता (द उम्मीद सह संस्थापिका ), हरि माधव कुमार (द उम्मीद सदस्य) एवं आशुतोष कुमार (द उम्मीद सदस्य) ने प्राप्त किया है।

इस अपूर्व सफलता से हर्षित होते हुए द उम्मीद के सलाहकार एवं मार्गदर्शक प्रो. महेश कुमार चौधरी ने कहा कि इन युवाओं ने राज्य स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता हेतु चयनित होकर द उम्मीद के साथ-साथ समस्तीपुर जिला का मान बढ़ाया है । हम इन्हें भारतीय संसद में अपनी आवाज बुलंद करते सुनना चाहता हूँ। हमें इन सभी पर गर्व है। वहीं द उम्मीद के मेडिकल कोर अध्यक्ष डॉ. सौमेंदु मुखर्जी ने कहा कि इन युवाओं में लक्ष्य प्राप्ति की असीम संभावना दिख रही है। अवश्य ही वे सभी युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। हम इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।

द उम्मीद के संस्थापक अमरजीत कुमार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे संस्था के सभी सदस्य कठिन परिश्रम, राष्ट्र सेवा एवं जन कल्याण हेतु निरंतर प्रयासरत रहते है। जैसे नि:शुल्क शिक्षा, वस्त्र, पाठ्य सामग्रियों की व्यवस्था में इन सबका योगदान रहा है। हमे उम्मीद है कि अगले चरण की प्रतियोगिता में सफल होंगे।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150