समस्तीपुर-रोसड़ा रेलखंड पर मिले शव की हुई पहचान, पत्नी ने कपड़े से पहचाना, होली की रात निकला था घर से…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर : समस्तीपुर-रोसड़ा रेलखंड के विशनपुर और भगवानपुर देसुआ स्टेशन के बीच 37 नंबर रेलवे गुमटी के पास ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान जितवारपुर हकीमाबाद गांव के किराना दुकानदार सुजीत कुमार सत्यम के रूप में हुई है। शव की पहचान मृतक के कपड़े और चप्पल के आधार पर की गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
परिजनों के अनुसार, होली की रात सुजीत अपने मित्रों के साथ होली खेलने निकला था, लेकिन रातभर घर नहीं लौटा। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे, तभी रविवार को सूचना मिली कि विशनपुर गांव के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा है। जब परिजन सदर अस्पताल पहुंचे, तो शव की पहचान सुजीत के रूप में हुई।

इस संबंध में मुफस्सिल थाना अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को रेलवे ट्रैक के किनारे शव बरामद हुआ था, जिसे पहचान के लिए सदर अस्पताल में रखा गया था। रविवार को परिजनों ने शव की पहचान की, जिसके बाद उन्हें अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया। इस घटना को लेकर यूडी केस दर्ज किया जा रहा है।






