मंगलवार, फ़रवरी 17, 2026
Latest:

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर: तेज रफ्तार अज्ञात स्कॉर्पियो ने दो बाइक को मारी टक्कर, साला समेत एक अन्य की मौत, जीजा गंभीर स्थिति में रेफर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : समस्तीपुर में एक बार फिर से रफ्तार का कहर देखने को मिला जहां तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने दो बाइक को ठोकर मार दी। इस हादसे में जहां दो की मौत हो गई वहीं एक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना सरायरंजन थाना क्षेत्र के भगवतपुर-तिसवारा पथ के बीच छज्जा चौक NH-322 की है। सड़क दुर्घटना में मौत हुए एक युवक की पहचान लाटबसेपुरा के रहने वाले के रूप में की गई है। उसका नाम अब तक पता नहीं चल सका है। वहीं दूसरे बाइक पर सवार जीजा-साला भी गंभीर रूप से जख्मी हो गये जिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन इलाज के क्रम में साले की मौत हो गयी।

बताया गया है कि देर रात घटना के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी नाजुक स्थिति को देख बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक साले की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के लखनीपुर महेशपट्टी निवासी कैलाश सहनी के रूप में हुई है। वहीं जख्मी की पहचान उसके जीजा अजय सहनी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि दोनों जीजा-साला सरायरंजन से मजदूरी कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150