समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

शराब की डिलीवरी देने जा रहे धंधेबाज को समस्तीपुर उत्पाद विभाग की टीम ने बारह पत्थर मुहल्ले से पकड़ा

समस्तीपुर : समस्तीपुर उत्पाद विभाग की टीम ने शहर के बारह पत्थर रोड नंबर-1 मुहल्ले में सोमवार को विदेशी शराब की डिलीवरी देने जा रहे एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार धंधेबाज कि पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्श नगर वार्ड संख्या-40 निवासी रबिन पासवान के पुत्र विशाल कुमार के रूप में की गई है। उसके पास से उत्पाद विभाग की टीम ने मैक डोबेल नामक ब्रांड के विदेशी शराब की दो बोतल बरामद की है जिसे वह डिलीवरी देने जा रहा था। इसी बीच गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

इसको लेकर उत्पाद अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार चौधरी ने बताया कि बरामद शराब की मात्रा 750 एमएल है। उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।

ProductMarketingAdMaker 14102019 08231020201015 075150