समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

विधि-व्यवस्था को लेकर एक बैठक का आयोजन, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हुई विस्तृत चर्चा

IMG 20241130 WA0079

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय में शुक्रवार को एसडीओ दिलीप कुमार एवं सदर एसडीपीओ-1 व एसडीपीओ-2 की अध्यक्षता में विधि-व्यवस्था को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक भी आयोजित की गई। इस बैठक में अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी और अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में आगामी त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि क्षेत्र में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरती जाए। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो, इसके लिए कड़ी निगरानी रखने को कहा गया।

4e7560e6 9562 4718 9dac 7859447d9aa1 page 0001 1paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

एसडीओ और एसडीपीओ ने सख्त लहजे में सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए फील्ड में लगातार सक्रिय रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई करें। इन बैठकों के जरिए प्रशासन ने साफ कर दिया है कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति के हितों की रक्षा और विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है।

IMG 20250204 WA0010

IMG 20240904 WA0139

वहीं, कार्यालय के सभाकक्ष में सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के अंतर्गत अनुमंडल स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की प्रथम त्रैमासिक बैठक आयोजित की गई।

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

इस बैठक में सदर एसडीपीओ-1 संजय कुमार पाण्डेय एवं एसडीपीओ-2 विजय महतो, अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारी व प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं संबंधित थानाध्यक्ष मौजूद थे। बैठक में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही, सभी थानाध्यक्षों और पदाधिकारियों को इस अधिनियम के तहत मामलों में त्वरित एवं सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

IMG 20241218 WA0041IMG 20250126 WA0106IMG 20230818 WA0018 02