समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

एक और रिश्वतखोर धराया! 60000 रुपये की घूस लेते राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार, विजिलेंस ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई

IMG 20241130 WA0079

बिहार के जमुई जिले में एक राजस्व कर्मचारी घूस लेता धरा गया. विजिलेंस की टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. एक शिकायत मिलने के बाद विजलेंस की टीम ने जाल बिछाया था जिसमें राजस्व कर्मचारी फंसकर गिरफ्तार हुआ. जमीन के परिमार्जन के बदले राजस्वकर्मी ने 70 हजार रुपए घूस की डिमांड की थी. खैरा अंचल में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी आशीष कुमार को विजिलेंस की टीम अपने साथ लेकर गयी है.

जमुई में विजिलेंस की कार्रवाई

जमुई जिले में विजिलेंस की टीम ने जमुई जिले के खैरा प्रखंड क्षेत्र में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है. जानकारी के अनुसार, खैरा अंचल में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी आशीष कुमार को विजिलेंस की टीम ने 60 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा और उसे अपने साथ लेकर गयी.

IMG 20250125 WA0063paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

विजिलेंस के पास पहुंची थी शिकायत

बताया जाता है कि जिले के खैरा प्रखंड क्षेत्र के केंडीह गांव निवासी मिथिलेश कुमार सिंह नामक व्यक्ति ने विजलेंस के पास रिश्वतखोरी से जुड़ी शिकायत की थी. जिसे गंभीरता से लेते हुए विजिलेंस की टीम गुरुवार को जमुई पहुंची और खैरा प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत सरकार भवन में पैसा लेते राजस्व कर्मचारी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.

IMG 20240904 WA0139IMG 20250204 WA0010

70 हजार की हुई थी डिमांड

मिथिलेश कुमार सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने जमीन के परिमार्जन के लिए आवेदन किया था. इसके बदले राजस्व कर्मचारी आशीष कुमार ने उनसे 70 हजार रुपए की मांग की थी. इसकी सूचना उन्होंने विजिलेंस को दी और गुरुवार को 60 हजार रुपए लेते हुए आशीष को गिरफ्तार कर लिया गया. विजिलेंस की टीम आशीष कुमार को अपने साथ ले गई है. फिलहाल इस मामले में अब विजिलेंस के द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaledIMG 20241218 WA0041IMG 20250126 WA0106IMG 20230818 WA0018 02