समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

नीतीश कैबिनेट की मीटिंग में 17,266 करोड़ की मंजूरी, 51 एजेंडों पर लगी मुहर, सड़कों का होगा कायाकल्प

IMG 20241130 WA0079

सीएम नीतीश की कैबिनेट बैठक में आज कुल 51 एजेंडों पर मुहर लगी. इस बैठक में जनहित के कई फैसले लिए गए. इसमें ग्रामीण कार्य विभाग के अन्तर्गत 11,251 पथों की स्वीकृति दी गयी, जिसकी कुल लंबाई 19 हजार 867 किलोमीटर है. कैबिनेट से इन पथों की कुल लागत 17,266 करोड़ रूपये की स्वीकृति प्रदान की गयी. इससे सभी 38 जिलों में जितनी खराब सड़कें हैं, उनका सात साल तक दीर्घकालीन प्रबंधन एवं अनुरक्षण हो सकेगा.

IMG 20250125 WA0063IMG 20230604 105636 460

ग्रामीण इलाकों को मिलेगा फायदा

आज हुई बैठक में लिए गए निर्णय से बिहार के 38 जिलों में खराब सड़कों को दुरुस्त किया जाएगा . नीतीश सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि अगले सात वर्षों तक इन सड़कों की गुणवत्ता बनी रहे और लोगों को बेहतर सड़क सुविधाएं मिलें. नीतीश सरकार के इस फैसले से राज्य के ग्रामीण इलाकों में यातायात सुगम होगा और लोगों को खराब सड़कों से होने वाली परेशानियों से निजात मिलेगी.

IMG 20240904 WA0139IMG 20250204 WA0010

4 फरवरी को 136 प्रस्ताव हुए थे पास

मुख्य सचिवालय के कैबिनेट हाल में सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में शाम 5:00 बजे से यह बैठक शुरू हुई. इससे पहले 4 फरवरी को नीतीश कैबिनेट की बैठक हुई थी. हालांकि जिस तरह अचानक उन्होंने मीटिंग बुलाई थी, उसको लेकर कई तरह की चर्चा शुरू हो गई थी.

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

बता दें कि 4 फरवरी को हुई कैबिनेट बैठक में टोटल 136 प्रस्ताव पास हुए थे. इसमें से 82 एजेंडे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा से संबंधित थे. इस बैठक में 13000 करोड़ से अधिक की स्वीकृति दी गई थी.

IMG 20241218 WA0041IMG 20250126 WA0106IMG 20230818 WA0018 02