उजियारपुर में युवती समेत तीन नशेड़ी गिरफ्तार, ब्रेथ एनालाईजर से शराब पीने की हुई पुष्टि
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर/उजियारपुर :- समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत महिसारी बाबू पोखर चौक के पास से शराब के नशे में धूत्त एक महिला समेत तीन लोगों को उजियारपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया। जिसकी पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के सातनपुर गांव निवासी वरूण यादव का पुत्र प्रिंस यादव, सरायरंजन थाना क्षेत्र के चांदचौर करिहारा गांव निवासी शंकर ठाकुर के पुत्र विश्वनाथ ठाकुर व उजियारपुर थाना क्षेत्र के ही निकसपुर गांव निवासी एक युवती के रूप में की गयी है।
घटना रविवार की देर रात करीब 1 बजे की बतायी जा रही है। इस बाबत पूछे जाने पर उजियारपुर थाना के अपर थानाध्यक्ष दीप शिखा ने बताया कि रात्री गश्ती के दौरान बाबु पोखर चौक से पश्चिम एक देव स्थान के पास तीनो को संदिग्ध अवस्था में देख पुछताछ शुरू किया तो लड़खड़ाती आवाज में बोलना शुरू किया। ब्रेथ एनालाईजर से जांच में महिला सहित तीनों को शराब पीने की पुष्टि हुई। जिसके बाद तीनों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। जहां से आवश्यक कागजी कार्रवाई व मेडिकल जांच के बाद तीनों को न्यायालय भेज दिया गया।

