समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

उत्पाद विभाग की टीम ने 48 लीटर विदेशी शराब के साथ चार कारोबारी को किया गिरफ्तार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर : उत्पाद विभाग की टीम ने सोमवार को शहर के आजाद चौक के पास छापेमारी कर 48 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद किया है। इस दौरान उत्पाद विभाग की पुलिस ने चार कारोबारी को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की है। बरामद विदेशी शराब में रॉयल स्टैग प्रीमियम व्हिस्की के 750एमएल का 42 बोतल व ब्लेंडर प्राइड 750 एमएल का 22 बोतल शामिल है।

गिरफ्तार कारोबारी की पहचान हसनपुर थाना क्षेत्र के देवधा निवासी रामचंद्र साव के पुत्र शत्रुध्न साव व आनंद साव के पुत्र शंकर साव, बेगूसराय जिले के छौड़ाही थाना क्षेत्र के पतला वार्ड संख्या-12 निवासी रामनारायण महतो के पुत्र रौशन कुमार और शंकर महतो के पुत्र भोला कुमार के रूप में हुई है। इसको लेकर उत्पाद अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार कारोबारी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150