समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

शारदा सिन्हा को मरणोरपरांत पद्मविभूषण, सुशील कुमार मोदी को पद्मभूषण, मोदी सरकार ने किया ऐलान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति ने बिहार की लोक गायिका स्वर्गीय शारदा सिन्हा को मरणोरपरांत पद्मविभूषण और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम स्वर्गीय सुशील मोदी को पद्म भूषण पुरस्कार देने का ऐलान किया है। वहीं महावीर मंदिर न्यास समिति के सचिव रहे आचार्य किशोर कुणाल को पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया है। उन्हें यह सम्मान समाजसेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया है। आज केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कारों नामों की घोषणा में जानकारी दी। हालांकि उन्हें नीतीश कुमार की सरकार ने आचार्य को पद्मविभूषण से सम्मानित करने की मांग की थी।

बता दें कि आज गणतंत्र दिवस के पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कारों की घोषणा की है। जिसमें स्व. सुशील मोदी सहित 19 लोगों को पद्मभूषण से सम्मानित किया गया है। इसी तरह सात लोगों को पद्मविभूषण से सम्मानित किया गया है। जिनमें एक नाम बिहार की स्वर कोकिला स्व. शारदा सिन्हा भी शामिल हैं। इसी तरह बिहार के बड़े समाजसेवी स्व. किशोर कुणाल को मरणोपरांत पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा हेमंत कुमार, विजय नित्यानंद महाराज, भीम सिंह और निर्मला देवी को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150