समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर में धोखे से बदला ATM कार्ड, कुछ ही देर में अकाउंट से निकले एक लाख रुपये 

IMG 20241130 WA0079

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के पुरानी पोस्ट ऑफिस रोड स्थित एक एटीएम सेंटर में एटीएम कार्ड बदलकर एक लाख रुपए की धोखाधड़ी किये जाने का मामला सामने आया है। इसको लेकर सारण जिले के रिविलगंज नयका लोहा टोला निवासी बड़ेलाल सिंह के पुत्र राम इकबाल सिंह ने नगर थाना में आवेदन दिया है। पीड़ित ने बताया कि वर्तमान में वह समस्तीपुर प्रखंड के सिंघिया खुर्द स्थित एक निजी नर्सिंग इंस्टिट्यूट में कार्यरत है।

उन्होंने बताया है कि वह शहर के पुरानी पोस्ट ऑफिस रोड स्थित एक एटीएम में रविवार की दोपहर अपने एटीएम का पिन बदलने के लिए गए हुए थे। जब वह एटीएम चैंबर में कार्ड का पिन बदलने का प्रयास कर रहे थे इसी दौरान एक युवक आया और उनसे कहा कि एटीएम का पिन वह गलत तरीके से बदल रहे हैं और इतना कहने के साथ ही उसने उनका एटीएम कार्ड ले लिया और उन्हें एटीएम पिन बदलने की जानकारी देने लगा।

IMG 20241228 WA0057

IMG 20230604 105636 460

इस दौरान उसने चुपके से उनका एटीएम कार्ड बदल लिया और उन्हें दूसरा कोई एटीएम कार्ड थमा दिया जिसका उन्हें अंदाजा नहीं हुआ। उसके बाद वह युवक वहां से चला गया। इसी दौरान उनके मोबाइल पर रुपए कटने का मैसेज आया। चार बार में कुल एक लाख रुपए उनके बैंक खाते से कट गए थे। इसकी शिकायत उन्होंने अपने बैंक से की थी। इसके बाद उन्होंने धोखाधड़ी से संबंधित आवेदन नगर थाने में दिया। इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष शिवकुमार यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

IMG 20240904 WA0139

IMG 20241218 WA0041

IMG 20250113 WA0225

IMG 20230818 WA0018 02

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150