समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार में जमीन के अंदर से मिला शिवलिंग, 500 साल पुराना बताया जा रहा है मंदिर

देश के अलग-अलग जगहों में मस्जिद और पुराने घरों के नीचे से मंदिरनुमा अवशेष मिलने का सिलसिला जारी है. इस बीच बिहार की राजधानी पटना के पुराने इलाके पटना सिटी में एक जमीन के अंदर से शिवलिंग के साथ मंदिर जैसी आकृति मिली है. वह जमीन किसी मठ के नाम पर यूं ही पड़ी थी. सालों से इसपर कूड़ा-कचरा भी जमा हुआ था. लेकिन, अब यह जमीन पूजा-पाठ की जगह बन गई है. इस जमीन के अंदर से मंदिरनुमा आकृति मिली है, जिसके अंदर शिवलिंग और दो पदचिह्न मिले हैं.

IMG 20241130 WA0079

लोगों ने शुरू किया पूजा पाठ

लोगों ने किसी अधिकारी के पहुंचने से पहले यहां खुद ही खुदाई की और साफ-सफाई के बाद पूजा-पाठ शुरू कर दिया. पटना में मिले यह शिवलिंग और दो पदचिह्न कितना पुराना है, इस बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है. यह पुरातन है भी या नहीं, इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है.

IMG 20241228 WA0057IMG 20230604 105636 460

500 साल से अधिक पुराना है मंदिर

यह मंदिर पटना के सुल्तानगंज थाना अंतर्गत बीएनआर ट्रेनिंग कॉलेज के सामने नारायण बाबू गली में स्थित एक मठ परिसर में मिली है. उस स्थल के पास ही रहने वाले महेंद्र कुमार ने बताया कि “बीएनआर के सामने नारायण बाबू गली में मठ की काफी जमीन है. कई लोगों ने मठ के जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है और इन्हीं में से एक लक्ष्मण मठ है. मठ को कब्जा करने वाले लोग इसमें कूड़ा-करकट फेंक रहे थे. आज अचानक उसमे एक छेद नजर आया. उत्सुकतावश जब वहां मौजूद लोगों ने उस छेद के अंदर ध्यान से देखा तो अंदर में चमकता हुआ कुछ दिखाई पड़ा. फिर लोगों ने उसे खोदना शुरू किया. इस दौरान जब लोग अंदर जाते गए तो अंदर प्राचीन शिवलिंग मिला. इसे देखकर लग रहा है कि खंडहरनुमा मठ के अंदर शिव जी का प्राचीन मंदिर 500 साल से अधिक पुराना है.”

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaledIMG 20240904 WA0139FB IMG 1734934920456IMG 20241218 WA0041IMG 20230818 WA0018 02