मनमोहन सिंह के निधन पर बिहार में सात दिनों का राजकीय शोक, नीतीश की प्रगति यात्रा भी टली
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर बिहार में सात दिनों का राजकीय शोक घोषित किया गया है। बिहार सरकार ने शुक्रवार को इस संबंध में अंधिसूचना जारी की। 26 दिसंबर से 3 जनवरी तक राज्य में सरकारी आयोजन नहीं होंगे। सरकारी कार्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका हुआ रहेगा। पूर्व में निर्धारित आयोजनों को भी स्थगित कर दिया गया है। मनमोहन सिंह का गुरुवार देर रात दिल्ली में निधन हो गया था। केंद्र सरकार ने भी पूरे देश में 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। वहीं, सीएम नीतीश ने अपनी प्रगति यात्रा भी स्थगित की है।


