समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWSPatori

समस्तीपुर: दशकों से चल रहे भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी, दो की मौ’त और एक गंभीर

IMG 20241130 WA0079

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर: समस्तीपुर जिले मोहिउद्दीननगर थाना के करीमनगर पंचायत के हेमानपुर गांव में बीती रात भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प के बाद हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि एक गंभीर रूप से जख्मी है। जख्मी को इलाज के लिए पीएमसीएच ले जाया गया है। घटना के बाद तनाव को देखते हुए पुलिस गांव में कैंप कर रही है। मृतकों में दोनों पक्ष के एक-एक व्यक्ति शामिल हैं।

मृतक की पहचान तपेश्वर के पुत्र नवीन सिंह (42 वर्ष) और अजय सिंह के पुर गौरव कुमार सिंह उर्फ गोलू (24 वर्ष) के रूप में की गई है। उसे सीने और सिर में दो-दो गोली लगी है। वहीं जख्मी सौरभ कुमार (25 वर्ष) के जबरा में गोली लगी है। गौरव और सौरभ सहोदर भाई हैं। वहीं नवीन सिंह रिश्ते में दोनों का दादा लगते थे। मामले को लेकर थाना अध्यक्ष गौरव प्रसाद ने बताया कि मृतकों के शव को रात में ही पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया गया। दोनों पक्ष में तनाव को देखते हुए पुलिस गांव में ही कैंप कर रही है।

IMG 20241210 WA0016

IMG 20230604 105636 460

जानकारी के अनुसार, दोनों पक्ष में डेढ़ दशक से भूमि विवाद चल रहा है। बताया गया है कि शनिवार को दिन में उसी विवाद को लेकर बहस हुई थी। गौरव के भगीना का कल छठी थी। जिसके कारण उसका परिवार चुप रह गया। रात 11:30 बजे छठी का भोज खत्म होने के बाद दोनों पक्ष में फिर गाली-गलौज के बाद हाथापाई होने लगी। दोनों पक्ष के घर एक दूसरे से सौ मीटर की दूरी पर है। दोनों अपने अपने घर से निकल बीच मे स्थित डीहवर स्थान पर एक दूसरे पर हमला किया।

हाथापाई के बाद लाठी व लकड़ी से एक दूसरे पर प्रहार के बाद गोली चलानी शुरू कर दी। दोनों पक्ष ने आधा दर्जन से अधिक गोली चलाई। जिससे रात में गांव गोलियों की आवाज से रह-रहकर गूंजता रहा। सूचना पर रात में ही पुलिस गांव में पहुंची और मृतकों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

IMG 20240904 WA0139

15 साल पूर्व भी दो की हुई थी मौत :

15 साल पहले भी दोनों पक्ष में जमीन विवाद को ही लेकर गोलीबारी हुई थी। दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर चाकू से भी हमला किया था। जिसमे चाकू लगने से विनय सिंह और दिलीप सिंह की मौत हो गयी थी। इस बार जमीन के सर्वे की प्रक्रिया शुरू होने के बाद दोनों पक्ष में एक बार फिर तनाव गहरा हुआ था, जिसका परिणाम बीती रात गोलीबारी के रूप में सामने आया।

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

Samastipur Town Adv

IMG 20240414 WA0005

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150