समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

कल मुंबई के लिए रवाना होंगे CM Nitish, फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह में लेंगे हिस्सा

IMG 20241130 WA0079

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल महाराष्ट्र जा सकते हैं। सीएम कल सुबह मुंबई के लिए रवाना होंगे। वह महाराष्ट्र के नए CM की शपथ ग्रहण सामारोह में शिरकत करेंगे। इस दौरान उनके साथ संजय झा समेत बिहार कैबिनेट के कुछ मंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्री भी जा सकते हैं। हालांकि, सम्राट और सिन्हा को लेकर फिलहाल कोई सुचना सामने नहीं आई है।

जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र में आज मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा हो गई है। भाजपा की विधायक दल की बैठक में यह तय किया गया है। बैठक में भाजपा के ऑब्जर्वर और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी मौजूद रही। बैठक के बाद दोनों पर्यवेक्षक कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से भी मिले उसके बाद देवेंद्र के नाम पर सहमती बनी है।

IMG 20241026 WA0019

IMG 20230604 105636 460

बताया जा रहा है कि, CM नीतीश कुमार महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। मुंबई के लिए वे कल सुबह रवाना होंगे। उनके साथ जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा भी साथ जा सकते हैं। महाराष्ट्र चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को आए थे। यहां महायुति यानी भाजपा-शिवसेना शिंदे-NCP पवार को 230 सीटों का भारी बहुमत मिला है।

गौरतलब हो कि महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस ही अगले मुख्यमंत्री होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक में फडणवीस के नाम पर आखिरी मुहर लग गई है। अब 5 दिसंबर की शाम 5.30 बजे मुंबई के आजाद मैदान में शपथ ग्रहण होगा। फडणवीस तीसरी बार महाराष्ट्र के सीएम पद की शपथ लेंगे। इससे पहले चर्चाएं थीं कि बीजेपी महाराष्ट्र में इस बार मराठा या ओबीसी चेहरे पर दांव लगा सकती है। फडणवीस अगड़े वर्ग से आते हैं। विधानसभा चुनाव में भी महायुति को मराठा वर्ग ने जबरदस्त समर्थन दिया है।

Samastipur Town Adv

IMG 20240904 WA0139

IMG 20240414 WA0005

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150