समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWSPolitics

नीतीश कुमार को गुमराह किया, यह अंतिम जीत; BJP पर भड़के तेजस्वी ने जमकर निकाली भड़ास

IMG 20231027 WA0021

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार में हुए उपचुनाव में बीजेपी और जदयू ने आरजेडी से दो और माले से एक सीट छीन ली हैं। चारों विधानसभा सीटों पर एनडीए का कब्जा हो गया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा है कि यह भाजपा की आखिरी जीत है। इसके बाद बीजेपी नहीं जीतेगी। राजद सुप्रीमो लालू यादव के लाल ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी ने नीतीश कुमार को गुमराह किया है। लेकिन बिहार में उनका वहीं हश्र होगा झारखंड में हुआ। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी पर बिहार की जनता से वादा खिलाफी करने का आरोप लगाया।

रविवार को तेजस्वी यादव ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित ” बदलो बिहार कार्यकर्ता मिलन सम्मेलन’ का उद्घाटन किया। इस मौके पर पूर्व विधायक सतीष कुमार ने अपने समर्थकों के साथ राजद की सदस्यता ग्रहण किया। संबोधन में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि झारखंड जीते हैं, बिहार भी जीतेंगे। बिहार बदलाव चाहता है। उन्होंने आरोप लगाया कि डबल इंजन की सरकार में एक भ्रष्टाचार में तो दूसरा अपराध में लिप्त है।

IMG 20241026 WA0019

IMG 20230604 105636 460

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बिहार के लिए किए एक भी वायदे को आजतक पूरा नही करने का आरोप लगाया। कहा कि 11 साल पीएम रह लिए लेकिन बिहार से किया एक भी वादा पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि विशेष राज्य का दर्जा अबतक नही मिला, प्रति वर्ष दो करोड़ रोजगार नही मिला। आज बिहार बेरोजगारी से जूझ रहा है और परेशान हैं। लोग पलायन कर रहे हैं लेकिन केंद्र सरकार कुछ भी नहीं कर रही। उन्होंने बिहार में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर और जमीन सर्वे पर भी हमला किया और कहा कि सरकार जनता को परेशान कर रही है।

IMG 20240904 WA0139

अपने भाषण में तेजस्वी ने झारखंड में एनडीए की करारी हार हुई। अब बिहार की बारी है। महागठबंधन सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि सभी एकजुट होकर बिहार में बदलाव का संकल्प लें। हम लोग सिद्धांत की राजनीति करते हैं, न झुके थे और न झुकेंगे। हमारी पार्टी ए टू जेड की पार्टी है। माई के साथ बाप की पार्टी है। आरक्षण में कटौती को बर्दाश्त नही करेंगे। उन्होंने पूर्व विधायक सतीश कुमार के राजनीतिक अनुभव की तारीफ की और उन्हें प्रदेश राजद के उपाध्यक्ष बनाये जाने की घोषणा की। इस मौके पर राजद के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, प्रदेश के प्रधान महासचिव सह मोरवा विधायक रणविजय साहू, विधायक राकेश रौशन,फत्तेह बहादुर सिंह, पूर्व विधायक शक्ति सिंह यादव, प्रदेश महासचिव प्रमोद राम सहित अन्य नेता मौजूद थे।

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

इससे पहले मीडिया को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा ने नीतीश कुमार को गुमराह कर दिया है। हमारी पार्टी ने उनको दो-दो बार मुख्यमंत्री बनाया। लेकिन वे भाजपा के हाथो गुमराह हो गए और उनके साथ चले गए। तेजस्वी ने नाम लिए बगैर नीतीश कुमार पर बीजेपी के आगे नाक रगड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने बीजेपी के एक रहेंगे-सेफ रहेंगे के नारे पर भी तंज कसा और कहा कि यहां अलग कौन है। यह देश एक है, राज्य एक है। लेकिन बीजेपी बांटने और नफरत फैलाने का काम करती है। 2024 में झारखंड हारे हैं और 2025 में बिहार हारेंगे।

Samastipur Town Adv

IMG 20240414 WA0005

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150