समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार में एक बार फिर जहरीली शराब कांड: एक की मौत, दूसरा गंभीर; युवक बोला- 50 रुपए में शराब खरीदी, दिखाई नहीं दे रहा

सीवान में एक शख्स की संदिग्ध हालत में मौत हुई है। दो शख्स अस्पताल में भर्ती हैं। उसके साथ अस्पताल में भर्ती दूसरे शख्स ने बताया कि सभी ने शराब पी थी। इसके बाद तबीयत बिगड़ने लगी। मृतक की पहचान अमरजीत यादव के रूप में हुई है। वो लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है।

शराब पीने के बाद दूसरे शख्स की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसकी पहचान उमेश राय के रूप में हुई है। जिसे इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है।

IMG 20231027 WA0021

बताया जाता है कि गुरुवार की रात अस्पताल में 4 लोग को भर्ती कराया गया था। जिसमें एक की मौत हो गई। दूसरे को पटना रेफर कर दिया गया है। तीसरे का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। वहीं चौथा अस्पताल से फरार हो गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। प्रशासन ने अभी शराब से मौत को लेकर कोई बयान नहीं दिया है।

IMG 20241026 WA0019IMG 20230604 105636 460

50 रुपए में खरीदी थी शराब

गंभीर हालत में पटना रेफर किए गए उमेश ने बताया कि ‘उसने बुधवार की देर शाम 50 रुपए में शराब खरीदी थी। गुरुवार को उसकी तबीयत खराब हो गई। उल्टी और पेट में दर्द होने लगा।

IMG 20240904 WA0139

सदर अस्ताल में गुरुवार की रात चार लोग पहुंचे थे। जिसमें एक की मौत हो गई। वहीं दूसरे को पटना रेफर कर दिया गया है। तीसरे का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। वहीं चौथा अस्पताल से फरार हो गया है। सदर अस्ताल में जांच के लिए अधिकारी पहुंचे अधिकारियों ने इलाजरत से बातचीत की है। पुलिस ने उक्त गांव में कैंप करना शुरू कर दिया है। सदर अस्ताल में जांच के लिए अधिकारी फिलहाल कुछ बताने से इंकार कर रहे है।

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

पिछले महीने सीवान के भगवानपुर थाना क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से 28 लोगों की मौत हो गई थी और कई लोगों की आंखों की रोशनी चली गई थी।

Samastipur Town AdvIMG 20240414 WA0005IMG 20230818 WA0018 02